Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत जगोटी के सचिव को निलंबित किया-सुरक्षा सैनिक भर्ती हेतु कैम्प 25 से 30 मार्च तक-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया-महापौर प्रहलाद पटेल ने किया बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण बरबड़ मेले में होगा नवाचार

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

उज्‍जैन,

सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट ने महिदपुर की ग्राम पंचायत जगोटी के पंचायत सचिव दिलीप शर्मा को मध्‍यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 भाग 2 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि पंचायत सचिव द्वारा पदीय दायित्‍वों के निर्वहन में घोर लापरवाही करते हुए शासन एवं वरिष्‍ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई थी। निलंबन अ‍वधि में दिलीप शर्मा का मुख्‍यालय जनपद पंचायत महिदपुर रहेगा और वे बिना पूर्व अनुमति प्राप्‍त किए मुख्‍यालय नही छोड़ेगें।

रतलाम

भर्ती अधिकारी रिजनल ट्रेनिंग सेन्टर जवासा नीमच श्री अरविंद गुर्जर ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अन्तर्गत व एनडीआरएफ सिविल डिफेंस भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने हेतु रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिक्योरिटी, स्किल, काउन्सिलिंग, इण्डिया लिमिटेड जवासा, नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती  हेतु कैम्पों का आयोजन 25 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। जनपद पंचायत सैलाना में 25 मार्च को, जनपद पंचायत बाजना में 26 मार्च को, जनपद पंचायत पिपलौदा में 27 मार्च को,जनपद पंचायत जावरा में 28 मार्च को, जनपद पंचायत आलोट में 30 मार्च को शिविरों का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया जाएगा। इस हेतु अभ्यर्थी जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 18-50 वर्ष ऊंचाई 168-170 सेमी. वजन 56 से 90 किलो हो, वे आवेदन कर सकते हैं।  कैम्प में 10 वी की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साईज की फोटो. प्रोपेक्टिस फार्म फीस 350 रूपये चयनित उम्मीदवार ऑनलाईन क्यू आर कोड के माध्यम से देना होगा। इसमें एक माह का प्रशिक्षण देकर 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी। जैसे औद्योगिक क्षेत्र, यस बैंक, एसबीआई बैंक झॉसी का किला, खजुराहो का मन्दिर, अयोध्या रामराजा मन्दिर एवं दिल्ली. नोएडा, यूपी में 14,000 रूपये से 22,000 रूपये के वेतन पर रखा जाएगा, जिसमें सुविधायें पीएफ, पेंशन, मेडिकल, वेतनवृद्धि, प्रमोशन एवं दो बच्चों की पढ़ाई आईपीएस स्कूल देहरादून में करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए क्यू आर कोड एवं बेवसाईट www.ssciindia.com पर देख सकते है एवं मोबाइल नं. 7089869892 पर जानकारी ले सकते हैं।

रतलाम

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पाइप लाइन विभाग, द्वारा  कोयली-रतलाम पाइपलाइन की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने हेतु आज 23 मार्च को ग्राम बिबडोद रतलाम में  पाइपलाइन के 247 किलोमीटर (चेनाज) बिंदु पर ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान तेल रिसाव की आपात स्थिति का अभ्यास किया गया। सूचना प्राप्त होते ही सहायक प्रबंधक एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का त्वरित आकलन किया। टीम द्वारा क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर उसे सुरक्षित किया गया तथा आसपास उपस्थित ग्रामीणों एवं कामगारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।

प्राथमिक उपचार प्रदान करने के पश्चात घायल व्यक्ति को निकटतम अस्पताल भेजा गया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने भी समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड, एस डी ई आर एफ एवं इंडियन ऑयल की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा उत्कृष्ट समन्वय और तत्परता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि माकड्रील निरंतर करते रहना चाहिए, इससे आपदा की तैयारियो एवं संसाधनों का निरंतर अभ्यास होता है। जिससे आपदा के समय क्विक रिस्पांस एवं आपसी समन्वय से राहत कार्य आसानी से करने मे मदद मिलती है। मॉकड्रिल डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड रोशनी बिलवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पाइपलाइन सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अंत में सभी विभागों एवं सहयोगी टीमों को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रतलाम

नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले की विभिन्न व्यवस्थाऐं समय-सीमा में किये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने बरबड़ हनुमान मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि बरबड़ हनुमान मेले को भव्य स्वरूप दिये जाने हेतु इस बार नवाचार करते हुए 29 व 30 मार्च को मेले में चंटिया रास का आयोजन किया गया है, दो दिवसीय चंटिया रास में विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।


इसके अलावा  एक ही बैनर तले बरबड़ हनुमान की झांकी के साथ चल समारोह 31 मार्च को निकाला जायेगा जिसमें विभिन्न अखाड़ो के पहलवान शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे। 1970 में संयुक्त अखाड़ा निकाला गया था इसके बाद पहली बार 31 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमानजी को रथ में बैठाकर झिलमिलाती झांकियों, बैण्ड-बाजे, ढ़ोल के साथ अखाड़ा निकाला जायेगा। झांकी, चल समारोह पश्चात अखाड़ा संचालक व उस्तादों का सम्मान किया जायेगा।


मेले में प्रतिदिन रात्रि में निगम रंगमंच नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु आयोजित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 31 मार्च मंगलवार को हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या, 1 अप्रैल बुधवार को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा व मेले के अंतिम दिन 2 अप्रैल गुरूवार को कवि सम्मेलन का आयोजन सांय 7ः30 बजे से आयोजित किये गये है।


निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने  मेला परिसर में आवश्यक रंगाई-पुताई, मैदान समतलीकरण, पर्याप्त विद्युत सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था, मेला परिसर की प्रतिदिन आवश्यक साफ-सफाई, बैरिकेट्स, पेयजल आदि व्यवस्था समय-सीमा में किये जाने के निर्देष संबंधितों को दिये।


इस अवसर पर भाजपा जिला कोशाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हंस आयुर्वेदिक

हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) हंस आयुर्वेदिक के द्वारा फुल बॉडी चेक अप गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार दोप. 2 बजे से सायं 6 बजे तक, अत्यन्त आधुनिक टेक्नोलॉजी मशीन द्वारा सभी रोगों की जाँच करके आयुर्वेदिक दवाई से ईलाज किया जाता है। बॉडी चेक अप- 38 विभिन्न प्रकार की बॉडी रिपोर्ट जांच । ब्लड, मल, मूत्र, की आवश्यकता नहीं । दर्द बिना जांच । सभी रोगों के लिये 100% आयुर्वेदिक दवाईयाँ मिलती है। रोग, अनिद्रा, गैस, ऐसीडिटी, पथरी, मोटापा, चिंतारोग, श्वास के रोग, दाद, खाज, खुजली, मानसिक रोग, सिर दर्द, गठिया रोग, कैंसर, जोड़ों का दर्द, पुरानी सर्दी-खांसी, बुखार, हस, मस्सा, एलर्जी, लकवा, त्वचा रोग, कब्ज, शुगर, स्त्री-पुरूषों के गुप्त रोग, आँखों के समस्या, सोरायसिस, बीपी, शरीर पर सूजन आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू.- स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। रजिस्ट्रेशन फीस 500/-रू. स्त्रियों को होने वाली मासिक तथा सफेद पानी की समस्या, कमर दर्द, शरीरी एवं मानसिक कमजोरी इत्यादि रोग आदि। दवाखना खुलने का समय – प्रतिदिन 10 बजे से शाम 8 बजे तक, रतलाम (म. प्र.) Μo. 7024737851, 8269980370

Check Also

165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त-अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु विशेष अभियान-गैस एजेंसी में उपभोक्ता ने जताई संतुष्टि, बुकिंग के अगले दिन मिला सिलेंडर-जैविक हाट बाजार में 38 हजार से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय

🔊 Listen to this हंस आयुर्वेदिक हमारे यहाँ दाहोद (गुजरात) से डॉ आते है। (7024737851) …