Breaking News

अयोध्या के नाथ श्री राम नवमी महोत्सव पर भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम-घायलों का सहयोग करने वाले जवानों को किया जायेगा पुरस्कृत-निशुल्क कैंसर परीक्षण शिविर 29 मार्च रविवार को आयोजित किया जाएगा।

रतलाम

श्री अयोध्यानाथ मंदिर, गढ़ कैलाश मंदिर परिसर में राम नवमी महा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम का अलौकिक श्रृंगार सभी के मन में बस गया । मध्यान्ह में ठीक 12 बजे जैसे ही भगवानश्रीराम के जन्म का मंगल प्रसंग आया सम्पूर्ण क्षेत्र शंख, नगाड़े, ढोल-ढमाकों की गूंज के साथ “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा ।

प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंगला दर्शन, मंगला आरती एवं मंगल अभिषेक के दौरान भक्तों ने भगवान श्रीराम के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विशेष रूप से दर्शनीय श्रृंगार आरती ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें भगवान का अलौकिक श्रृंगार देखते ही बनता था। इस पावन अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, रामायण पाठ और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पुजारियों द्वारा भगवान का अभिषेक और श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए।

मध्यान्ह में ठीक 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का पावन क्षण आया, पूरे मंदिर परिसर में शंख, नगाड़े, ढोल-ढमाकों की गूंज के साथ “जय श्री राम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।अमृत सागर क्षेत्र पूरी तरह से आस्था और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने इस पावन क्षण का उत्सवपूर्ण स्वागत किया। इसी के साथ मानस परिवार द्वारा आयोजित अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ में मानस प्रेमी  शामिल हुए ।

मंदिर समिति द्वारा आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसादी वितरण का सिलसिला चलता रहा। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक भक्ति का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता रहा।

उज्जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रशासननागरिकों और पुलिस बल के उन जवानों की सराहना कीजिन्होंने दुर्घटना के बाद सभी स्थितियों को कुशलतापूर्वक सम्हाला। उन्होंने उन पुलिस जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा कीजिन्होंने घायलों की पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से सहायता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामनवमी के पहले से निर्धारित सतना जिले के चित्रकूट के विभिन्न कार्यक्रमों को निरस्त कर छिंदवाड़ा में प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे।

रतलाम

सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर ने बताया कि दिनांक 29 मार्च रविवार को निशुल्क कैंसर जांच उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय रतलाम के कक्ष क्रमांक 15 में प्रातः 9 :00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में सीनियर कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिनेश पेंढ़ारकर एवं राज्य कैंसर नोडल अधिकारी डॉक्टर सी एम त्रिपाठी , जिला नोडल अधिकारी डॉ गोपाल यादव द्वारा जांच एवं उपचार, परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क जांच उपचार, परामर्श सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

अखिल भारत हिन्दू महासभा की पूर्व कार्यकारिणी भंग,

🔊 Listen to this खंडवा वीरसिंह राजपूत बने नवीन प्रदेशाध्यक्ष : सिंगाजी धाम में गौ-रक्षक …