रतलाम
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरखेड़ा कला पुलिस ने शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफल खुलासा किया है। दिनांक 28.03.2026 को फरियादी बापू सिंह पिता ओंकारलाल गुर्जर, निवासी ग्राम निपानिया लाल थाना बरखेड़ा कला द्वारा हिम्मतखेड़ी स्थित शासकीय ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सूचना पर थाना बरखेड़ा कला में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम सोमचड़ी निवासी दशरथ सिंह राजपूत अपने ट्रैक्टर को ट्रांसफार्मर में प्रयुक्त तेल से संचालित कर रहा है। संदेह के आधार पर पूछताछ एवं जांच करने पर ट्रैक्टर में चोरी के तेल का उपयोग पाया गया। पूछताछ में आरोपी दशरथ सिंह ने घटना में एमपीईबी के लाइन हेल्पर पीरूलाल सूर्यवंशी एवं प्रभुलाल सूर्यवंशी निवासी देवगढ़ की संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा चोरी के तेल से चलाए जा रहे ट्रैक्टर को भी जप्त किया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. दशरथ पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सोमचड़ी थाना बरखेड़ा कला
2. प्रभुलाल पिता बालूजी सूर्यवंशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम देवगढ़ थाना बरखेड़ा कला
3. पीरूलाल पिता कचरूलाल सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम देवगढ़ थाना बरखेड़ा कला
सराहनीय योगदान– इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरखेड़ा कला निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया, सहायक उप निरीक्षक नानूराम दसोरिया, आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर, आरक्षक राकेश पाटीदार, आरक्षक अजय चौधरी एवं आरक्षक शकील की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम शहर विवेक कुमार , अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता । फरियादी मुकेश पिता भेरुलाल हाडा उम्र 45 साल निवासी ग्राम पंचेड द्वारा रिपोर्ट किया कि, मेरी कृषि भूमि नामली पंचेड रोड पर है मैंने करीब 20 बीघा जमीन पर अश्वगंधा बोया था अभी की फसल(अश्वगंधा)मैंने काटकर अपने खेत पर तिरपाल बिछाकर सुखने के लिये रखी थी।दिनांक 28.03.2026 की रात को मेरी नींद लग गई थी। जब मैं सुबह उठा और देखा तो मेरे खेत में सुखने के लिये रखा अश्वगंधा में से लगभग 02 क्विंटल अश्वगंधा चोरी हो गया मैंने चोरी हुई अश्वगंधा की पतारसी की लेकिन कोई पता नही चला । जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली पर अप क्र 104/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया और चोरी गये मश्रुका व अज्ञात फरार आरोपीगण की तलाश प्रारम्भ की गई जो दिनांक 31.03.2026 को आरोपी विशाल पिता भरतलाल बोडाना उम्र 19 साल निवासी बागरी मोहल्ला नई आबादी ग्राम पंचेड व विजय पिता पप्पुलाल बोडाना उम्र 21 साल निवासी नई आबादी ग्राम खोखरा थाना औ. क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया व आरोपी गण की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की गई जो आरोपीगण की निशादेही से प्रकरण में चोरी गया सम्पुर्ण मश्रुका करीबन 02 क्विंटल अश्वगंधा व घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो पीकअप वाहन क्र MP-06-GA-2133 कुल कीमत करीब 2,90000 रु. जप्त किया गया व आरोपीगणों को पुनः माननीय न्यायालय में न्यायिक अभि रक्षा हेतु पेश किया गया जो जेल निरुद्ध हैं। जबकि प्रकरण में सह अभियुक्त संजय पिता नाथु बागरी निवासी पंचेड थान नामली का फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।
नाम आरोपी-
01. विशाल पिता भरतलाल बोडाना उम्र 19 साल निवासी बागरी मोहल्ला नई आबादी ग्राम पंचेड
02. विजय पिता पप्पुलाल बोडाना उम्र 21 साल निवासी नई आबादी ग्राम खोखरा थाना औ. क्षेत्र जावरा

फरार आरोपी – संजय पिता नाथु बागरी निवासी पंचेड थान नामली
जप्त मश्रुका – करीबन 02 क्विंटल चोरी गया मश्रुका व घटना मे प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा बोलेरो पीकअप वाहन क्र MP-06-GA-2133 कुल कीमत करीब 2,90000 रु.
सराहनीय भूमिका – निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, सउनि हीरालाल चंदन , प्र.आर.नारायणसिह जादौन ,दिलीप रावत ,नवीन पटेल ,मनीष यादव ,गोपाल खराडी, आर.माखन सिहं ,राघवेन्द्र जाट की महत्वपुर्ण भुमिका रही।
रतलाम
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल अंतर्गत इंदौर–डॉ. अम्बेडकर नगर रेल खंड पर यातायात सुगमता एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस क्रम में लोकमान्य नगर एवं राजेंद्र नगर स्टेशन के मध्य स्थित समपार संख्या 253 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शंकर लालवानी, माननीय सांसद इंदौर द्वारा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज की कुल लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है। इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में रेल फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी तथा सड़क एवं रेल यातायात दोनों की सुरक्षा और सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत प्राप्त होगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा इस परियोजना को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
रतलाम
जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा निरीक्षण दलो का गठन किया गया है। सत्र प्रारंभ में अशासकीय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा क्रय की जाने वाली पुस्तके, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, शूज इत्यादि किसी विशेष दुकान अथवा विद्यालय से क्रय किए जाने हेतु बाध्य किए जाने के संबंध में गठित दलों द्वारा सतत भ्रमण कर निगरानी रखी जायेगी। शिकायत प्राप्त होने पर दल द्वारा जांच की गाएगी। जांच में दोषी पाये जाने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।जिला स्तरीय दल में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक शिक्षा, जिला परियोजना समन्वयक को शामिल किया गया है । जिला स्तरीय दल द्वारा संपूर्ण जिले के विद्यालय एवं दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। विकासखंड रतलाम, जावरा, पिपलोदा, आलोट, सैलाना, बाजना में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित संकुल प्राचार्य एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र को दल मे सदस्य बनाया गया है ।दल द्वारा विद्यालयों एवं दुकानों का सतत निरीक्षण एवं जांच की जाएगी। बी ई ओ एवं बी आर सी संकुल प्राचार्य के साथ संयुक्त रूप से उनके संकुलाधीन समस्त अशासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर पाठ्यपुस्तक विक्रेताओं, गणवेश विक्रेताओं की दुकानो का निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
Bharat24x7News Online: Latest News