रतलाम
डॉ कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संयुक्त तत्वाधान मे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

जिसमे डॉ लक्ष्मी नारायण शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम के डॉ प्रहलाद पाटीदार (असिस्टेंट प्रोफेसर) मनोरोग विशेषज्ञ , डॉ आँचल गुप्ता (सीनियर रेसिडेंट) मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों से परिचर्चा की गई

एवं कुछ विद्यार्थी की समस्या पाई गई उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में लगभग 137 विद्यार्थियों का परीक्षण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अनुराधा तिवारी, जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संरक्षक उमेश माहेश्वरी राजेन्द्र कुमार जोशी द्वारा किया गया।

शिविर समन्वयक व्याख्याता कोमल सिंह द्वारा शिविर का सफल संचालन किया गया। उक्त शिविर में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ सोना नागर, डॉ जितेन्द्र शर्मा, विजय मुवेल, हरेन्द्र प्रताप सिंह, व्याख्याता मीनाक्षी कुमार , रंजू शर्मा, एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर पं विजय हेमकांत शर्मा ने विधिक साक्षरता के संबंध में जानकारी प्रदान की।

रतलाम
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना पुलिस द्वारा मंदिर चोरी की घटना का 24 घंटे से कम समय में सफल खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है राकेश शर्मा जो कालिका माता मंदिर सैलाना के पुजारी हैं, द्वारा थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा कालिका माता मंदिर का गेट तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया गया। बदमाशों ने रेलिंग से वेल्डिंग किए गए दान पात्र को तोड़ने एवं उसका ताला तोड़ने का प्रयास किया, किन्तु ताला नहीं टूट सका। इसके बाद आरोपी मंदिर परिसर के बरामदे में रखी शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) एवं आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम चोरी कर ले गए फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 331(4), 305(ए), 324(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना के आधार पर पिपलोदा फंटा सैलाना-रतलाम बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी मईड़ा भील निवासी मकोड़िया रूण्डा थाना सरवन एवं बसा मईड़ा भील निवासी नवलखा सैलाना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) एवं आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम कुल कीमत लगभग ₹25,000/- बरामद कर जप्त किया गया दिनेश पिता धन्नालाल मईड़ा भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकोड़िया रूण्डा थाना सरवन बसा मईड़ा भील निवासी नवलखा सैलाना. एक विधि विरुद्ध बालकशार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम कुल कीमत लगभग ₹25,000/ उक्त कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, सउनि. शंकरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनीष ओझा, पप्पू वाघेला, संदीप भदौरिया, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर एवं महिला आरक्षक टीना सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।
Bharat24x7News Online: Latest News