Breaking News

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की मशाल रैली, CBI जांच और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांगभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी का रतलाम जिले का प्रवास कार्यक्रम, जैविक हाट बाजार में 37500 रुपए से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय,प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाएं, टारगेट के अनुसार कार्य किया जाए-कलेक्टर श्री सिंह,

रतलाम,

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देशभर के करीब 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस ने रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हुए मशाल रैली धान मंडी से शुरू होकर शहीद चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक घोटाले ने देश के 22 लाख विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इस मामले में जवाबदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अब तक इस गंभीर मामले पर कोई ठोस बयान नहीं दिया है गहलोत ने मांग की कि पूरे मामले की तत्काल CBI जांच कराई जाए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने भी केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी बड़े आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक माफिया बेखौफ होकर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं और मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य खराब कर रहे हैं मशाल रैली में शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छवाया  जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चौहान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ब्लॉक अध्यक्ष आशा रावत शांति गवली प्रदीप राठौर मोहम्मद शेरानी सैलाना अगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला लकी जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ग्रामीण कांग्रेस महासचिव जगदीश पाटीदार ब्लॉक अध्यक्ष मंगल पाटीदार जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय सैलाना युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हनी गहलोत  वरिष्ठ नेता जोएब आरिफ संगीता काकरिया शहर कांग्रेस महासचिव हितेश पैमाल रमेश पोरवाल उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय एनएसयूआई अध्यक्ष नितेश शर्मा हेमंत नेका रोहित मीणा पार्षद नासिर कुरेशी सलीम बागवान शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वसूद एवं सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

रतलाम,

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय पवन पाटीदार आज रतलाम जिले में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान वे विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद एवं मुलाकात करेंगे। प्रातः 10:00 बजे पवन पाटीदार जी आलोट सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विधायक चिंतामणि मालवीय जी के साथ स्वल्पाहार कर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आलोट से ताल पहुंचकर पिछड़ा वर्ग जाति समाज के प्रमुख जनों से संवाद एवं चर्चा करेंगे। तत्पश्चात जावरा विधायक जी के निवास पर भेंट कर जावरा स्थित सीताराम बाग में विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क एवं संवाद करेंगे। साथ ही मीसाबंदी स्वर्गीय राजमल जी बरईया के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके उपरांत नामली नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के पश्चात तय मार्ग से होते हुए शाम 04:00 बजे रतलाम स्थित होटल रुद्र पैलेस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 05:50 बजे रंगोली गार्डन में हितग्राही संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रवास के दौरान पवन पाटीदार जी वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी जी, कन्हैयालाल जी मौर्य एवं बजरंग जी पुरोहित के निवास पर भी आत्मीय भेंट करेंगेपवन पाटीदार जी की अगवानी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत भाटी, आशीष सोनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पवन पाटीदार जी, प्रदीप उपाध्याय, विधायक मथुरालाल डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, मनीषा शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, अनिल मंडावरा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी सहित रतलाम जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे

रतलाम,

परियोजना संचालक आत्मा निर्भय सिंह नर्गेश ने बताया कि जिले में आयोजित जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार में विभिन्न विकासखंडों से आए किसानों ने अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया।

हाट बाजार में कुल 4 जैविक कृषक अपने उत्पाद लेकर पहुंचे और उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक जैविक उत्पादों की खरीदारी की करिया से आए किसान दिलीप पाटीदार द्वारा 30000  रुपये का देसी घी  विक्रय किया गया। तेजराम सांखला द्वारा हरी सब्जियां 1700 रुपये का, दिलीप धाकड़ सादा खेड़ी  द्वारा शहद 5800 का तथा उमेश धाकड़  द्वारा घी एवं दूध जैविक उत्पाद विक्रय किए गए जैविक हाट बाजार में कुल 37500  रुपये से अधिक के जैविक उत्पादों का विक्रय हुआ।

रतलाम,

उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास  आर.के.सिंह ने बताया  कि जिले में  16 मई को ई विकास पोर्टल के माध्‍यम से 264 टोकन जनरेट किये गये जिसमें किसानों द्वारा  यूरिया 14.310, डी.ए.पी. 3.25, एन.पी.के. 6.30, टी.एस.पी. 0.55, एस.एस.पी. 3.45, तथा एम.ओ.पी. 0.60 मीट्रिक टन का वितरण होकर किसानों को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार 01 अप्रैल से  16 मई तक कुल 14117 टोकन किसानों द्वारा जनरेट किये गये है तथा 5694 किसानों द्वारा उर्वरकों का क्रय किया गया है। साथ ही 01 अप्रैल से  16 मई तक कुल विकास पोर्टल के माध्‍यम से यूरिया 751.165, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 151.70, एन.पी.के. 169.200, एस.एस.पी. 147.650, तथा एम.ओ.पी. 15.300 मीट्रिक टन का वितरण  किसानों द्वारा किया जा चुका है।

जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों का भण्‍डारण उपलब्ध है जिले में यूरिया 5725.48, डी.ए.पी. + टी.एस.पी 2763.65, एन.पी.के. 4563.85, एस.एस.पी. 4199.70, तथा एम.ओ.पी. 247.25 मीट्रिक टन इस प्रकार कुल 17499.73 मीट्रिक टन उर्वरको की उपलब्धता है संयुक्त निरीक्षण दल उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास आर.के.सिंह, निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वाय.एस.निनामा तथा मास्टर ट्रेनर आनंदीलाल पाटीदार द्वारा सैलाना विकासखंड की उर्वरक फर्मों का निरीक्षण किया गया। किसानों को सुगमता पूर्वक ई-टोकन जनरेट होकर उर्वरक प्राप्त हो रहा है, किसी भी प्रकार की कोई समस्या वर्तमान में नहीं है। किसान भाइयों से अपील की जाती है कि यदि ई-टोकन जनरेट करने में कोई समस्या आए तो वे अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या नजदीकी कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

उज्जैन,

सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत शहर में किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण रविवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह ने किया। विभिन्न मार्गों पर निर्माणाधीन कार्य के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सिंह ने निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान सबसे पहले पेयजल पाईप लाइन, विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के बाद अगले कार्य शुरू किए जाएं।

संभागायुक्त सिंह ने सभी प्रमुख मार्गों पर कार्य की गति बढ़ाने के साथ ही अलग-अलग विभागों के माध्यम से होने वाले कार्य को आपसी समन्वय के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विश्व भर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधाजनक रूप से आवागमन उपलब्ध कराने, भीड़ प्रबंधन के लिए शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है

प्रगतिरत कार्यों की स्थिति जानने के लिए संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। रविवार को नियमित निरीक्षण के तहत संभागायुक्त सिंह ने कंठाल चौराहा से सतीगेट, ढाबारोड़, जूना सोमवारिया, खजूरवाली मस्जिद और वीडी क्लाथ मार्केट  तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंठाल चौराहा साइट पर मौजूद नगर निगम के ईई हिमांशु तिवारी ने कार्य प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान संभागायुक्त सिंह ने कंठाल चौराहा पर नाली निर्माण करने और रोड़ की पीसीसी कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, सतीगेट क्षेत्र में नाली की बिल्डिंग लाइन क्लियर कराकर नाली निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए संभागायुक्त सिंह ने इसके बाद ढाबारोड़ पर चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए हरिया खेड़ी से पानी सप्लाय की लाइन का कार्य करने और कमरी मार्ग में चौड़ीकरण कार्य में सीवर का कार्य सात दिन दिन में पूर्ण किए जाएं। इन सात दिनों में अन्य विभागों के माध्यम से बिजली के पोल लगाने का कार्य पूर्ण कर लेें।

इसके बाद संभागायुक्त सिंह और कलेक्टर सिंह ने खजूरवाली मस्जिद से बड़े पुल तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को केडी गेट चौराहे की प्लानिंग तैयार करने और क्षेत्र में दो दिन में पीक्यूसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद संभागायुक्त श्री सिंह ने तेलीवाड़ा मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन कर एक सप्ताह में चौराहा का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया-मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिल रही नई ऊंचाई उज्जैन संभाग बन रहा देश का बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब 7300 करोड़ निवेश 5800 से ज्यादा रोजगार-नेशनल लोक अदालत का आज 9 मई शनिवार को आयोजन-शिवगढ़ और पिपलौदा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुल 11 नमूने लिए गए

🔊 Listen to this उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने ग्रीष्म ऋतु में भू जल …