Breaking News

कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, 20 मई को दवा विक्रेताओं की हड़ताल के दौरान चयनित मेडिकल संस्थान रहेंगे खुले, काम से बनायें अपनी पहचान, क्योंकि आपके काम से बनेगी सरकार और समाज की साख – मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

उज्जैन,

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम महाकाल महालोक और महाकाल क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर में प्रवेश व्यवस्था पर चर्चा कर मंथन किया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई छांव की व्यवस्था ,

ठंडे पेयजल और पार्किंग के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया कलेक्टर श्री सिंह ने बड़ा गणेश मंदिर के नजदीक निर्मित किए जा रहे विजिटर फैसिलिटी सेंटर 3 का निरीक्षण कर कार्य प्रगति देखी और कार्य  तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री महाकाल महालोक में बड़ा गणेश मंदिर की एंट्री के समीप स्थित आरओ ड्रिंकिंग वाटर मशीन तक श्रद्धालुओं की पहुंच

सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड, शौचालय आदि तक सुगम पहुंच के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए कलेक्टर श्री सिंह ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किए जा रहे श्री महाकाल पार्किंग से चौबीस खंभा मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लेबर्स की संख्या बढ़ाकर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण कार्य को अवरुद्ध कर रहे

निर्माणों को आगामी बुधवार तक हटाने और साथ ही निर्माण स्थल स्थित पेड़ को डिवाइडर में लाने का प्रयास करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी इंजीनियर द्वारा जानकारी दी गई कि 360 मीटर में से 24 मीटर चौड़ाई का 180 मीटर मार्ग निर्माण , 120 मीटर रिटेनिंग वॉल का निर्माण हो चुका है। साथ ही लगभग 100 मीटर से अधिक रिटेनिंग वॉल निर्माण का कार्य प्रगतिरत है निरीक्षण के दौरान श्री महाकाल मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, उप प्रशासक श्री सत्यनारायण सोनी, सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

रतलाम

एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि  ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला औषधि विक्रेता संघ, रतलाम द्वारा 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की जा रही है। हड़ताल के दौरान आम नागरिकों एवं मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता में असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं औषधि विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिला औषधि विक्रेता संघ रतलाम से चर्चा उपरांत शहर एवं जिले के विभिन्न नर्सिंग होम, अस्पताल, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं रेडक्रॉस मेडिकल संस्थानों को खुले रखने पर सहमति प्राप्त हुई है, ताकि मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें 20 मई को हड़ताल के दौरान रतलाम शहर में आशीर्वाद फार्मेसी, अंकुर नर्सिंग होम, मेहरा नर्सिंग होम, जी.डी. हॉस्पिटल, रतलाम हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, रेडक्रॉस मेडिकल (जिला चिकित्सालय एवं बाल चिकित्सालय),  प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रतलाम, आलोट, बांगरोद, पिपलौदा, सैलाना, ताल एवं जावरा में भी दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।

उज्जैन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनेकता में एकता ही हमारी ताकत है। हम योग्यता का सम्मान करना जानते है और इसीलिए व्यक्तिश: योग्यता के आधार पर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अटल जी का उद्धरण दोहराते हुए कहा कि राजनीति और प्रशासन एकमात्र ध्येय जनकल्याण होना चाहिए। राजनीतिक जीवन में नैतिकता और शुचिता बेहद जरूरी है। हमें अटल जी के आदर्शो पर चल कर इस देश और प्रदेश की सेवा करनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग एवं प्राधिकरणों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रदेश प्रभारी श्री महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल तथा अटल बिहारी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।

प्रशासनिक दक्षता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निगम मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सेवा ही हमारा परम धर्म है। हमें परमेश्वर ने जनसेवा का अवसर दिया है इसीलिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी प्रशासनिक दक्षता, पूर्ण क्षमता, निष्ठा और सेवा भावना से काम करें।

समन्वय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि आप सब सरकार का अभिन्न अंग है। आपके काम से ही सरकार की समाज और नागरिकों में साख बनेगी। इसीलिए पहले अपने काम को अच्छी तरह से समझें, विभागीय नीतियों और नियमों का समुचित अध्ययन करें। अपने उपलब्ध संसाधनों का उत्कृष्ट नियोजन करें और बेहतर तालमेल एवं सामंजस्य से अपने कार्य दायित्व को अंजाम दें।

वित्तीय अनुशासन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होती है। इसीलिए अपने दायित्व के दायरे में रहकर आत्मानुशासन से हमें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ना है। इसके लिए वित्तीय अनुशासन लाना, फिजूल खर्ची पर कड़ा अंकुश लगाना और नवाचारों के माध्यम से आय के नए स्रोत बनाना बेहद जरूरी है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने संस्थान के अधिकारियों के साथ टीम भावना से काम करें और अपने मितव्ययिता पूर्ण काम से ही अपनी पहचान बनायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जो भी दायित्व दे, उसे हमें एक परिवार भाव और उदात्त कर्तव्य भाव से पूरा करना चाहिए।

पारदर्शिता और दृढ़ता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में हम सबको अपने नागरिकों की सेवा करते हुए प्रदेश को विकसित और भारत का सबसे बेहतर राज्य बनाने  का अवसर प्राप्त हुआ है। निगम,

 

Check Also

नेशनल लोक अदालत मे आपसी सुलह से हुआ प्रकरणों का निराकरण -आज दिनांक 10.05.2026 को शाम 6.30 बजे सनातन धर्म सभा करेगी प्राधिकरण के संचालक मंडल का स्वागत-रतलाम मण्‍डल से तीन जोडी अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन

🔊 Listen to this रतलाम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक …