उज्जैन
माह मार्च से माह जुलाई तक तापमान में बढ़ोत्तरी परिलक्षित होती है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के कारण जलवायु परिवर्तन से तापमान में हो रही वृद्धि के कारण हमारे स्वास्थ्य पर मौसम का दुष्प्रभाव परिलक्षित होता है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा बताया कि अधिक तापमान के कारण होने वाले स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए समयानुसार उपाय किए जाए, ताकि मानव स्वास्थ्य को होने वाली हानि से यथासंभव बचाया जा सकें।
लू (heat stroke)
हीट स्ट्रोक (सन स्ट्रोक) शरीर की वह अवस्था है जिसमें गर्मी के कारण शरीर का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस (104.0 डिग्री फारेनहाइट) के पास पहुँच जाता है और मन में उलझन की स्थिति रहती है। यह स्थिति एकाएक आ सकती है या धीरे-धीरे। इस समस्या की जटिल अवस्था होने पर किडनी काम करना बन्द कर सकती है। लू लगने पर अगर तुरंत उपचार न मिले तो मृत्यु भी हो सकती है। इसलिये पर्याप्त मात्रा में पानी अवश्य पिये, छोटे बच्चों को कपड़े से ढककर छाया वाले स्थान पर रखें। गर्मियों में पसीना अधिक आने के कारण शरीर की त्वचा पर भी असर होता है। पसीना शरीर पर आता रहता है और जमता रहता है जिसके कारण त्वचा पर कई बार खुजली होने लगती है और गर्मी से एलर्जी हो जाती है और लाल हो जाती है। कई बार ज्यादा खुजली के कारण शरीर बहुत लाल हो जाती है। शरीर की त्वचा पर घुमन सी होती है जिसके कारण इसे कांटेदार गर्मी भी कहा जाता है।
हीट रैशेज के लक्षण
छोटे गुलाबी या लाल रंग की त्वचा या फिर छोटे-छोटे दाने निकलना। जलन, खुजली या त्वचा पर चुभन सी महसूस होना ऐसा तब होता है जब शरीर का पसीना आसानी से वाष्पित नहीं हो पाता।
क्या उपाय करें
ठंडे पानी और कूलर की सहायता से शरीर का तापमान नियंत्रित करें। ढीले सूती कपड़े पहने। प्रभाव को कम करने के लिए विशेष प्रकार के सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें। जितना संभव हो सके त्वचा को साफ और शुष्क बना कर रखें। इससे संक्रमण की संभावना कम होती है। गर्मी में घर से बहार निकलते वक्त छाते का प्रयोग अवश्य करें। घर से बाहर पानी या ठंडा शरबत पी कर ही बाहर निकले, जैसे आम पन्ना और शिकंजी ज्यादा फायदेमंद है। घर से बाहर जाते समय पीने का पानी साथ में लेकर जाए। अगर तेज धूप में थे तो एकदम से ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
निर्जलीकरण(Dehydration)
गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसा तब होता है जब कोई काफी समय से काम में व्यस्त है या ज्यादा शारीरिक कार्य (body work) करता है और यदि काफी समय से पानी नहीं पीया जाए इससे गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। शरीर को निर्जलीकरण (dehydration) से बचने के लिए नियमित रूप से थोड़े थोड़े समय बाद पानी पीना आवश्यक है, अगर किसी का गला बार-बार सूख रहा है तो ये संकेत है कि उसका शरीर में पर्याप्त पानी (hydration) नहीं है। यदि किसी दिन बहुत ज्यादा गर्मी है उस दिन ज्यादा व्यायाम से बचें, क्योंकि इससे शरीर का पानी जल्दी सूखता है।
सुबह जल्दी और देर शाम जब ठंडक हो तभी व्यायाम किया जाना चाहिए। निर्जलीकरण (Dehydration), ज्यादा पसीना आ जाना, कमजोर या थका हुआ महसूस करना, शरीर का तापमान बढ़ना, त्वचा का रंग पीला पड़ना या चेहरा पीला पढ़ना, मितली / उल्टी जैसा महसूस करना, बेहोशी आना।
क्या उपाय करें
अगर घर से बाहर है और निर्जलीकरण के संकेत मिलें तो किसी छाया वाले और शांत जगह पर आराम करें। इलेक्ट्रॉल/ओ.आर एस / फलों का रस आदि पेय पदार्थों का निरंतर सेवन करते रहे। कार्बोनेटेड और कैफीन युक्त पेय से बचें।
उज्जैन
सड़क दुर्घटना में पीड़ित घायल व्यक्ति के सही समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण घायल व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में आम नागरिकों को यह भय रहता है कि वे भी पुलिस कार्यवाही के भागी बन जाएंगे अर्थात घायल को अस्पताल पहुंचाने की मदद करने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी। किन्तु ऐसा नहीं है। सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने वाले राहवीर को राशि 25,000/- रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन, डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार कराने के उद्देश्य से राहवीर योजना लागू की गई है। ताकि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की जा सकें। इस योजनांतर्गत सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को राहवीर की परिभाषा में शामिल किया गया है। सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाने वाले राहवीर को राशि 25,000/-रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का प्रावधान है। योजना से सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल व्यक्ति का त्वरित उपचार संभव हो सकेगा वही प्रोत्साहन राशि 25,000/-रुपए के कारण नव युवा एवं आम आदमी पीड़ित की मदद के लिए तत्पर रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की जान भी बचेगी।
उज्जैन
जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी अहिवार ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने सैलाना रोड रतलाम में 2 जून को हिरोमोटो कॉर्प लिमिटेड द्वारा हरिद्वार प्लांट के लिए प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जाएगा। कैंपस के माध्यम से लगभग 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैंपस में 10वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवक भाग ले सकते हैं। पात्र ट्रेडों में फिटर, टर्नर, एमएमवी, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, आरएसी, पीपीओ सहित समस्त मैकेनिक ट्रेड शामिल हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक युवक 2 जून को प्रातः 10 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंपस में भाग ले सकते हैं। पंजीयन हेतु ऑनलाइन लिंक https://forms.gle/bFcVtJgSqMbSeydw9 उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैंपस के दिन अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अन्य शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों के अनुसार की जाएगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी कंपनी से आवश्यक जानकारी स्वयं प्राप्त कर सकेंगे। कैंपस में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
रतलाम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब की घरपकड सम्बन्धित अभियान चलाया जा रहा है जो अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के निर्देशन मे टीम गठित की गई जो टीम द्वारा मुखबीर तंत्र सक्रिय कर आरोपी विक्रम सिंह पिता शम्भुसिंह जाति सोंधिया राजपुत उम्र 35 साल निवासी दोलतपुरा से 06 पेटी देशी प्लेन शराब व 01 पेटी पाँवर स्ट्रांग 10000 बीयर कुल 55.460 बल्क लीटर किमती 26400 रुपये व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त की गई मोटरसायकल हिरो एच एफ डीलक्स रजि.क्र. एम पी 43 जेड पी 0244 किमती 80000 रुपये की जप्त कर आरोपी विक्रमसिंह को गिरफ्तार किया गया व थाना ताल पर अपराध क्र 267/26 घारा 34(2) आब. अधि. का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी विक्रम सिंह को माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध शराब लाने ले जाने के सम्बन्ध मे पुछताछ की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी का नाम–
01. विक्रम सिंह पिता शम्भुसिंह जाति सोंधिया राजपुत उम्र 35 साल निवासी दोलतपुरा थाना ताल जिला रतलाम (म.प्र.)
आपराधिक रिकार्ड – आरोपी के विरुध्द पूर्व मे आबकारी एक्ट के 08 प्रकरण पंजीबद्द है।
बरामद/जप्त मश्रुका –
01.देशी प्लेन शराब की 06 पेटी देशी व एक पेटी पाँवर स्ट्रांग 10000 बीयर कुल 55.460 बल्क लीटर किमती 26400 रुपये
02.मोटरसायकल हिरो एच एफ डीलक्स रजि.क्र. एम पी 43 जेड पी 0244 किमती 80000 रुपये
विशेष योगदान – निरी. स्वराज डाबी थाना प्रभारी, सउनि पंकज भम्भोरिया, आर. 720 पवन, आर 328 शुभमसिंह आर 377 राहुल, आर 1003 मनीष का विशेष योगदान रहा
रतलाम
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस एवं साइबर सेल रतलाम की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए महिलाओं के साथ जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ₹2.43 लाख का मश्रूका बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई ह फरियादिया कांताबाई पति करण कल्याणे, उम्र 40 वर्ष निवासी बरगुंडापुरा तालनाका जावरा द्वारा थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.05.2026 को दोपहर करीब 04:20 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर उसका मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 318(4), 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही– घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल द्वारा थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मश्रूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। थाना जावरा शहर पुलिस टीम नें रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा कवच के माध्यम से जनसहयोग से रतलाम शहर में लगभग 400 सीसीटीवी कैमरे एवं जावरा शहर में 100 सीसीटीवी लगाए गए है जिनका फीड सीसीटीवी कंट्रोल रूम पर लिया गया है। कैमरे की मदद से आरोपियों को ट्रैक किया गया। साथ ही जमीनी पुलिसिंग, तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल रतलाम की सहायता से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान उम्र 52 वर्ष निवासी कडीयाबाद मस्जिद के सामने, जमानलपुर अहमदाबाद (गुजरात) होना बताया। आरोपी के कब्जे से फरियादिया का मंगलसूत्र, थाना माणकचौक रतलाम के अपराध में चोरी गए सोने के आभूषण एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी जालसाजी कर चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी–
1. यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान, उम्र 52 वर्ष निवासी म.न. 151, कडीयाबाद मस्जिद के सामने, जमानलपुर अहमदाबाद (गुजरात)
जप्त मश्रूका–
▪️ एक मंगलसूत्र जिसमें 08 सोने के मोती एवं एक पेंडल — कीमत लगभग ₹90,000/-
▪️ दो नग सोने की कान की झुमकी (चेन वाली) — कीमत लगभग ₹1,50,000/-
▪️ एक मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹3,000/-
कुल जप्त मश्रूका– ₹2,43,000/- (दो लाख तैंतालीस हजार रुपये)

सराहनीय भूमिका– उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, राहुल, आरक्षक ललित सिंह जगायत, सुरेन्द्रपाल सिंह, शक्तिपाल सिंह, अमित जाट, राजेश परिहार, नारायण सिंह, आकाश परिहार, चन्द्रशेखर खटवड़, थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं साइबर सेल रतलाम से उपनिरीक्षक जीवन बारिया (प्रभारी सायबर सेल), प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं आर राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।
Bharat24x7News Online: Latest News