Breaking News

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद -नकली खाद बीज एवं कीटनाशक दवाई बेचने वालों पर होगी कार्यवाही-श्री सर्वब्राह्मण सभा द्वारा रतलाम डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर डी ए) के पदाधिकारियों का अभिनंदन

रतलाम,

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री श्री काश्यप ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। 

रतलाम,

म.प्र. शासन के दिशा निर्देशानुसार गुण नियंत्रण सघन अभियान के तहत कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में विकासखण्‍डवार गठित निरीक्षक दल द्वारा  28 मई  को खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं की फर्मों का विकासखंड सैलाना में सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन, अरुण कृषि सेवा केन्द्र सरवन तथा महेश कृषि सेवा केन्द्र सैलाना का औचक निरीक्षण कर पी.ओ.एस. मशीन स्‍टॉक का मिलान ई विकास प्रणाली के ई-उर्वरक एप्‍प से किया गया। निरीक्षण के समय सचिन कृषि सेवा केन्द्र सरवन फर्म बंद पाई गई, उक्त फर्म पर स्‍थानीय कृषक सुल्तान सिंह निवासी पाटडी द्वारा ई-टोकन लेकर खाद लेने दुकान पर पहुंचे तो फर्म संचालक बिना पूर्व सूचना के दुकान बंद कर चले गए। उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सैलाना यादवेन्द्र सिंह निनामा द्वारा फर्म सचिन कृषि सेवा केन्द्र को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। उप संचालक कृषि श्री आर.के.सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की पुनरावृति जिले में कहीं भी होती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सैलाना के 3 उर्वरक फर्मों से 3 नमूने लिए गए। विकासखंड जावरा के निरीक्षण दल द्वारा फर्म धामेडी एग्रो सॉल्यूशन जावरा, जय श्याम कृषि सेवा केंद्र जावरा तथा राठौर कृषि सेवा केंद्र जावरा का निरीक्षण कर उर्वरकों के 4 नमूने लिए गए। विकासखंड रतलाम के निरीक्षण दल द्वारा फर्म नाकोड़ा ट्रेडर्स बांगरोद, जय किसान फर्टिलाइजर धराड का निरीक्षण कर उर्वरकों के 6 नमूने लिए गए। विकासखंड आलोट के निरीक्षण दल द्वारा फर्मों का निरीक्षण कर उर्वरकों के 10 नमूने लिए   जाकर विभिन्न प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भेजे गये है। उक्‍त नमूने प्रयोगशाला की जांच में यदि कोई नमूना अमानक पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के विरुद्ध अधिनियम के अनुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी। विकासखंड सैलाना में निरीक्षण के समय उप संचालक कृषि आर.के.सिंह, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सैलाना श्री नानसिंह मण्‍डलोई, उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड सैलाना यादवेन्द्र सिंह निनामा तथा विकासखंड रतलाम में सहायक संचालक कृषि भीका वास्‍के, निरीक्षक के.एस.वसुनिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बालचंद्र डोडियार, विकासखंड जावरा में अनुविभागीय अधिकारी कृषि जावरा सोहन सिंह राठौर, निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी जावरा के.आर.खेड़े, कृषि विस्‍तार अधिकारी इंदरसिंह भयडिया तथा विकासखण्‍ड आलोट में उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी आलोट नीतेश सागित्रा, कृषि विस्‍तार अधिकारी रामचंद निनामा, पवन परमार उपस्थित थे ।

उप संचालक कृषि आर.के.सिंह ने जिले के किसान भाईयों से अपील की है कि जिले में खरीफ फसलों के लिए कपास, मक्‍का, अरहर, सोयाबीन एवं उडद आदि के बीजों का भण्‍डारण एवं विक्रय का कार्य शुरू हो गया है। शासन द्वारा इस वर्ष कपास बीज के पैकेट की दरें निर्धारित कर दी गई है, जिसमें कपास बीजी-1 के 475 ग्राम प्रति पैकेट की कीमत  635 रू. कपास बीजी-2 के 475 ग्राम प्रति पैकेट की कीमत 901रू. है। किसान भाई पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदें और खरीदे गये बीज का पक्‍का बिल अवश्य ले। बिल पर बीज की किस्‍म, कपंनी का नाम, बैच नंबर या  लॉट नंबर, बीज उत्‍पादन अंतिम तिथि, दर तथा मात्रा स्‍पष्‍ट रूप से लिखी होनी चाहिए। मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए किसान भाई खेत में एक ही फसल या एक ही किस्‍म लगाने की भूल ना करें।

रतलाम,

बुधवार को रतलाम डेवलपमेंट अथॉरिटी (आर डी ए) के समस्त पदाधिकारियों का अभिनंदन श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आर डी ए के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी सहित सदस्य धीरज व्यास, राखी व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल, किरण महावर, राजेंद्र मौर्य आदि का श्री सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा एवं फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में श्री सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा,महिला कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे,सचिव नरेंद्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष नवदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील जी गौतम, सुरेश दवे, प्रभाकांत उपाध्याय, तरुण जोशी, मनीष उपाध्याय, राजेश डोरिया, महेश चौबे, कुलदीप त्रिवेदी, जगदीश उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, शरद चतुर्वेदी एवं पुष्कर पुरोहित उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर आर डी ए के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल जी, उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी एवं गोविंद काकानी जी ने सभी को संबोधित करते हुए श्री सर्व ब्राह्मण सभा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं सभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने श्री सर्व ब्राह्मण सभा की ओर से भविष्य में भी आर डी ए को हर संभव सहयोग देने की बात कही।

Check Also

रॉयल कॉलेज के BBA और BCA विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन

🔊 Listen to this रतलाम  सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय, उज्जैन द्वारा घोषित बीबीए (BBA) एवं बीसीए …