Breaking News

6 माह के मासूम का अपहरण करने वाले राजस्थान के गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, हेलियन की पहली भारतीय मैन्युफैक्चरिंग इकाई का पीथमपुर में 8 जून को होगा भूमि-पूजन 2000 करोड़ का होगा निवेश, समान नागरिक संहिता के लिए ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव दे, तस्करों की नई चाल बेनकाब, बीड़ी के कार्टून से 56.340 किलो डोडाचूरा बरामद,

रतलाम

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा अंतर्गत हुसैन टेकरी जावरा से 06 माह के मासूम बालक के अपहरण की सनसनीखेज घटना का थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने राजस्थान के एक संगठित गिरोह से जुड़े दो वयस्क आरोपियों एवं एक विधि-विरुद्ध किशोर बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में रतलाम द्वारा यह उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। साहिल द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने परिवार सहित लगभग 15 दिनों से हुसैन टेकरी जावरा में रुका हुआ था। दिनांक 04/05 जून की रात्रि में फरियादी अपनी पत्नी, बच्चों एवं अन्य परिजनों के साथ चिराग गेस्ट हाउस के पास एक दुकान के बाहर सोया हुआ था। उसी स्थान पर एक अज्ञात महिला, पुरुष एवं एक बच्चा भी आकर सोए थे। प्रातः लगभग 04:30 बजे फरियादी की नींद खुली तो उसका 06 माह का पुत्र अपने स्थान पर नहीं मिला। साथ ही पास में सो रहे अज्ञात महिला, पुरुष एवं बच्चा भी गायब थे। आसपास तलाश करने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। विशेष टीम का गठन:- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर अपहृत बालक की शीघ्र तलाश एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने भौतिक साक्ष्य, तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, सीसीटीवी फुटेज एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच- पुलिस टी म द्वारा संभावित भागने के मार्गों की पहचान कर विभिन्न दिशाओं में जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। लगातार तकनीकी एवं भौतिक विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध महिला, पुरुष एवं एक किशोर की पहचान स्थापित की गई तथा उनके आवागमन के रूट को ट्रैक किया गया। सटीक तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन शिवपुरी की पता चली। इस पर जिला शिवपुरी पुलिस से संपर्क कर घटना से अवगत कराया। शिवपुरी पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अपहृत बालक सयान को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी– 1. निजाम मंसूरी पिता कल्लू मोहम्मद उम्र 34 वर्ष निवासी बंजारा मोहल्ला, अकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) 2. रुपाबाई पति दिनेश रेघर उम्र 32 वर्ष निवासी एलन हॉस्पिटल के पास कच्ची बस्ती, झालावाड़ (राजस्थान) 3. एक विधि-विरुद्ध किशोर बालक पूछताछ जारी- गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा। आरोपियों से बालक के अपहरण के उद्देश्य, संभावित मानव तस्करी संबंधी पहलुओं एवं गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। विशेष भूमिका:- उपनिरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आर तुषार सिसोदिया, द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आरोपियों की ट्रैकिंग में विशेष योगदान दिया गया। सराहनीय भूमिका:- उक्त महत्वपूर्ण कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, निरीक्षक दीपक मंडलोई (थाना प्रभारी जावरा शहर), उपनिरीक्षक कन्हैया अवास्या, उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक राजा तिवारी (सीसीटीवी शाखा), सहायक उपनिरीक्षक नरेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संजय आंजना, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमांशु, आर अभिषेक पाठक, आर ललित जगावत की सराहनीय भूमिका रही

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा  मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निवेश संपर्क अभियानों, क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों तथा विदेश निवेश संवादों के माध्यम से प्रदेश में निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। इसी क्रम में विश्व की अग्रणी कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी हेलियन द्वारा प्रदेश के पीथमपुर स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित की जाने वाली भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग इकाई का भूमि-पूजन 8 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव के यूनाइटेड किंगडम प्रवास और वहां आयोजित निवेश संवादों से सार्थक हुई है। निवेशकों के साथ हुई विस्तृत चर्चाओं और मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं के प्रभावी प्रस्तुतीकरण के बाद हेलियन ने प्रदेश में अपना निवेश विस्तार करने का निर्णय लिया। अब यह निवेश प्रस्ताव क्रियान्वयन के चरण में पहुंच चुका है, जो प्रदेश में निवेश परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है लगभग दो हजार करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाली यह परियोजना प्रदेश में साकार हो रही महत्वपूर्ण विदेशी निवेश परियोजनाओं में शामिल है। पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 40 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित की जाने वाली यह अत्याधुनिक इकाई मुख्य रूप से ओरल हेल्थ उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित होगी। यहां उत्पादित सामग्री घरेलू बाजार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ एशिया-प्रशांत, मध्य-पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के अनेक देशों में निर्यात भी की जाएगी। हेलियन वैश्विक स्तर पर कंज्यूमर हेल्थकेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में शामिल है।

सेंसोडाइन, क्रोसिन, ईनो, ओट्रिविन, आयोडेक्स, सेंट्रम तथा ऑस्टोकैल्शियम जैसे लोकप्रिय उत्पादों के माध्यम से कंपनी विश्वभर में अपनी मजबूत पहचान रखती है। लगभग 170 से अधिक देशों में उपस्थिति रखने वाली यह कंपनी स्वास्थ्य एवं स्व-देखभाल (Self-Care) क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व स्थापित कर चुकी है। कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और मध्यप्रदेश में प्रस्तावित यह निवेश, प्रदेश के औद्योगिक वातावरण और निवेश-अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। परियोजना से लगभग 500 प्रत्यक्ष और 500 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही स्थानीय एमएसएमई इकाइयों, सप्लायर नेटवर्क, परिवहन, लॉजिस्टिक्स तथा अन्य सहायक उद्योगों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थानीय प्रतिभाओं के कौशल विकास को बढावा देने के साथ कम से कम 30 प्रतिशत महिला कार्यबल की रोजगार में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देगी। स्थानीय मानव संसाधन के उपयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने पिछले वर्षों में निवेश आकर्षित करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार द्वारा विकसित औद्योगिक अधोसंरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियां, अनुमोदनों की सरलीकृत व्यवस्था, भूमि की उपलब्धता और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण ने मध्यप्रदेश को वैश्विक कंपनियों के लिए आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। हाल के वर्षों में प्रदेश में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए गए निवेश इसी बढ़ते विश्वास का प्रमाण हैं। हेलियन की यह परियोजना मध्यप्रदेश को वैश्विक विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह निवेश प्रदेश के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निर्यात संवर्धन और वैश्विक निवेश आकर्षण के प्रयासों को नई मजबूती प्रदान करेगा और विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

रतलाम

मध्यप्रदेश राज्य में विभिन्न व्यक्तिगत तथा पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार एवं अन्य संबंधित विषयों के संबंध में अध्ययन और परीक्षण करने हेतु समान नागरिक संहिता के संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समान नागरिक संहिता हेतु जन-परामर्श के सुझाव प्राप्त करने के लिए वेबसाईट ucc.mp.gov.in तैयार की गई है। जिला प्रशासन ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि समान नागरिक संहिता के लिए अपने परामर्श/सुझाव वेबसाईट ucc.mp.gov.in पर प्रेषित कर शासन का सहयोग करे।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम विवेक कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना औ. क्षेत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी गठित टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मह नीमच फोरलेन प्रेसिडेन्ट होटल के सामने जोयो तीराहा जावरा पर एक व्यक्ति दो सफेद रंग के प्लास्टिक की थैली वाले चोकोर काटुन मे डोडाचुरा लेकर बस से कही जाने वाला है जो अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखे होने तथा उसके परिवहन की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व मे गठीत टीम व्दारा दबीश दी गयी एवं मौके से आरोपी सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच के कब्जे से दो प्लास्टी के बोरो में चार खाखी रंग के 30 नम्बर बीडी के प्रिन्ट वाले चौकोर पुष्ठे के काटुन के अन्दर भरा मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन

56.340 किलोग्राम कुल किमती 2,81,700 रूपये के जप्त किये गये तथा थाना औ.क्षेत्र. जावरा पर अपराध क्रमांक 310/06.06.26 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच, को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी। जप्त मश्रका – 56.340 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 2,81,700/- रुपये गिरफ्तार आरोपी- 1.- सुनिल पिता शम्भुलाल मीणा उम्र 26 साल निवासी भाण्डिया थाना मनासा जिला नीमच सरहानीय भमिकाः- निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि कन्हैया अवास्या, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि छगनलाल हाड़ा, प्र आर 52 संजय आंजना, आर 497 पवन, आर 134 योगेश, आर 756 प्रीतम, आर 683 रविन्द्रसिंह, आर 129 अभिजितसिंह, आर. गोपाल थाना औद्यौगिक क्षेत्र जावरा ।

 

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई-अग्निवीर भर्ती रैली (महू, इंदौर) 2025-26 के परिणाम घोषित-जनसुनवाई में 160 आवेदन पर हुई सुनवाई-ईद-उल-जुहा, महाराणा प्रताप जयंती एवं मोहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं कलेक्टर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न-150 किलो अवैध डोडाचूरा सहित दो तस्कर गिरफ्तार ₹13 लाख का मश्रूका जप्त-माल परिवहन को आधुनिक एवं सशक्त बनाने की दिशा में रतलाम मंडल के गुड्स शेड्स का व्यापक उन्नयन कार्य प्रगति पर

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन …