Breaking News

केन्द्रीय जेल उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया-प्राधिकरण की नगर विकास योजना 02 की राज्य शासन के कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समीक्षा की योजना में जन सुविधाओं को प्रमुखता दिए जाने के दिए निर्देश-खेत की मेड़ के विवाद एवं सामाजिक रंजिश के चलते रची गई थी हत्या की साजिश, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों का पर्दाफाश-सैलाना में बस स्टैंड चौड़ीकरण कार्य का किया 200 से ज्यादा दुकानदारों ने समर्थन

उज्जैन

केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय एवं जेल मुख्यालय के निर्देशों के पालन में गत दिवस 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 20 अधिकारी/कर्मचारी एवं जेल में परिरुद्ध/निरुद्ध 1000 पुरुष, 70 महिला बंदियों को योग करवाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कृष्णकांत मिश्रा द्वारा जेल में चल रही सुधारात्मक पहल से प्रेरित होकर जेल के अधिकारियों तथा परिरुद्ध/निरुद्ध बंदियों को जेल में अनुशासन बनाये रखनेसौंपे गये कार्यस्वच्छतानिरक्षर बंदियों को साक्षर करनेउद्योग कार्य में निपुणताएवं आई.टी.आई. प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने पर ससम्मान विघ्नहर्ता अवार्ड वितरण किया गया। साथ ही ऐसे बंदी जिनके पुत्र/पुत्रियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों से शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने से पुत्र/पुत्रियों के नाम पर संबंधित बंदियों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जसमन सिंह डावर जेल उप अधीक्षक (प्रशा.), सुरेश गोयल (सहा. अधीक्षक), प्रवीण कुमार मालवीय (सहा. अधीक्षक), अंतीम बिरला (सहा. अधीक्षक)एवं बड़ी संख्या में जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

उज्जैन

तलाम विकास प्राधिकरण द्वारा त्रिवेणी मेला स्थल के समीप प्रस्तावित नगर विकास योजना क्रमांक- 2 की राज्य शासन के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने गत दिवस अपने कार्यालय में समीक्षा की । उन्होंने योजना के वास्तुविद एवं परामर्शदाता, अर्बन लिंक्स,इंदौर के प्रबंध संचालक मयंक जगवानी को योजना के अंतर्गत जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि योजना का अधिक से अधिक जनोपयोगी स्वरूप में विकास हो सके । समीक्षा बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष द्वय गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कुमार शर्मा एवं प्राधिकरण के संबंधित कर्मचारी  राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे ।

योजना के परामर्शदाता श्री जगवानी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंत्री जी के समक्ष योजना के आवासीय, व्यावसायिक भूखंड तथा जन सुविधाओं से जुड़े प्रावधानों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । मंत्री काश्यप जी ने योजना के परामर्शदाता को योजना के नियोजन में आईं कमियों को विशेष रूप से चिह्नित करते हुए  दूर करने के निर्देश दिए । ज्ञातव्य है कि प्राधिकरण द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत लगभग लगभग रुपए 140.81 करोड़ की लागत से 70.128 हेक्टेयर भूमि क्षेत्रफल  में योजना का विकास प्रस्तावित है, जिसका मानचित्र नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है ।

रतलाम

थाना ताल पुलिस ने ग्राम कोटड़ी में हुई सनसनीखेज हत्या का त्वरित खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 20.06.2026 को फरियादी मनोहरसिंह डांगी निवासी ग्राम कोटड़ी मंडावल ने थाना ताल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई राजेन्द्रसिंह डांगी दिनांक 19.06.2026 को ट्रैक्टर लेकर खेत पर हकाई कार्य हेतु गया था, लेकिन रात्रि तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह खेत पर उसका शव मिला, जिसके सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। रिपोर्ट पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 312/2026 अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर साइबर सेल, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से जांच प्रारंभ की गई। विस्तृत पूछताछ एवं साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर संदेहियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद तथा परिवार को समाज से बाहर किए जाने की रंजिश के चलते उन्होंने दिनांक 19.06.2026 की शाम खेत पर अकेले मिले राजेन्द्रसिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
उमरावसिंह डांगी पिता नाथुजी डांगी, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल, जितेन्द्र पिता उमरावसिंह डांगी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल, जगदीश पिता नाथुजी डांगी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल, भूलीबाई पति उमरावसिंह डांगी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल,

सराहनीय भूमिका– प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना ताल के थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम, थाना आलोट के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं टीम, थाना बरखेड़ाकला के निरीक्षक पतिराम डावरे एवं टीम तथा सायबर सेल टीम रतलाम का सराहनीय योगदान रहा।

रतलाम

सैलाना में बस स्टैंड के चौड़ीकरण के समर्थन में बड़ी संख्या में बस स्टैंड के ही व्यापारी सामने आए हैं। ओशीन परिसर में रविवार शाम 200 से ज्यादा व्यापारियों का मिलन समारोह आयोजित हुआ।इसमें जिला प्रशासन के रवैये को गलत बताते हुए सभी व्यापारियों ने एकमत से नगर परिषद की कार्यवाही का समर्थन किया और कहा कि जिला प्रशासन सैलाना के बस स्टैंड के चौड़ीकरण मुद्दे को विकास के नजरिए से देखे और इस पर लगी रोक हटाए।अन्यथा व्यापारियों को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

दरअसल सैलाना नगर परिषद ने तीन माह पूर्व एक प्रस्ताव पारित कर नगर विकास के दृष्टिगत सैलाना के बस स्टैंड के चौड़ीकरण की योजना बनाई थी।इसमें 15 दुकानें भी प्रभावित हो रही थी जिन्हें फिलहाल तोड़ा जाना था और बाद में पुनः लागत मूल्य पर उन्हीं दुकानदारों को वापस देना था।प्रभावित दुकानदारों में से आधे विकास की इस पहल से संतुष्ट हैं और उन्होंने अपनी दुकानें खाली करके नगर परिषद की सुपुर्दगी में भी दे दी। उधर 7 दुकानदारों ने मामला कोर्ट में भी भिजवाया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुन कर नवीन निर्माण को हरी झंडी भी दे दी।इधर जिला प्रशासन की रोक के चलते नगर परिषद ये कार्य अब तक नहीं कर पाई।


आंदोलित हुए 200 से ज्यादा दुकानदार, नगर की बढ़ती आबादी और आवागमन के बढ़ते साधन से निःसंदेह वर्तमान बस स्टैंड में जगह छोटी पड़ने लगी यदि बस स्टैंड के विकास का ये कार्य रुका तो भविष्य में पूरे बस स्टैंड को ही बायपास पर स्थानांतरित करना पड़ सकता हैं।यदि ऐसा होता हैं तो वर्तमान बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र के दुकानदारों के कारोबार खासा प्रभावित होगा।जिला प्रशासन की रोक से आहत बड़ी संख्या में व्यापारी ओशिन परिसर में एकत्रित हुए।चर्चा की और प्रशासन के रुख पर आपत्ति व्यक्त की। एडवोकेट अरविंद मुरेरा, श्याम धाकड़,कमलेश कसेरा, राजेन्द्र चंडालिया, पूरनमल परमार, जीवनलाल भोई, संजय तातेड़ रूपेश लोढ़ा, मोनू शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए नगर परिषद के फैसले को सही बताया। एकमत से ये कहा गया कि प्रशासन पर जनहित के इस कार्य पर से रोक हटाने के लिए दबाव बनाने के लिए आंदोलन किया जाएगा।, नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने परिषद का पक्ष रखा और कहा कि हमारी कार्यवाही में कोई कमी नहीं हैं, रोक हटने के बाद हमें कार्य शुरू करना है और जो दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं उन्हें नई दुकानें लागत मूल्य पर देना हैं। 

Check Also

लाखों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा में डुबकी लगाकर सोमवती अमावस्या पर पुण्य लाभ लिया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस चार लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन प्रशिक्षण लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस चौकी ढोढर थाना रिंगनोद द्वारा 07 पेटी अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार,

🔊 Listen to this उज्जैन, सिंहस्थ 2028 की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत सोमवती अमावस्या पर …