Breaking News

नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देकर रुपये एवं सोने के आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार तीसरे आरोपी की तलाश जारी-सेफ क्लिक अभियान 2.0 महिला एवं बाल सुरक्षा दिवस पर रतलाम पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

रतलाम //सैलाना

नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देकर रुपये एवं सोने के आभूषण हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी, कक्षा 10वीं के छात्र को धमकाकर करते रहे वसूली, सोने की 03 अंगूठियां एवं 01 जोड़ी कान के आभूषण लिए, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया,जिले में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना सैलाना पुलिस ने कक्षा 10वीं के एक छात्र को जान से मारने की धमकी देकर उससे रुपये एवं सोने के आभूषण हड़पने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 26 जून 2026 को फरियादी नाबालिक बालक द्वारा थाना सैलाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान आदित्य सिसोदिया एवं अंकलेश मोगिया से हुई थी। दोनों आरोपियों ने उससे पहले दोस्ती की और बाद में समय-समय पर ₹500, ₹1000 सहित नकदी की मांग करने लगे।जब फरियादी ने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे एवं उसके पिता को जान से मारने तथा रास्ते में गंभीर घटना करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर नाबालिग छात्र ने अपने घर से 03 सोने की अंगूठियां एवं 01 जोड़ी सोने के कान के आभूषण निकालकर आरोपियों को दे दिए। जब परिजनों ने घर में आभूषण नहीं मिलने पर पूछताछ की, तब छात्र ने पूरी घटना बताई। शिकायत के आधार पर थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 228/2026 अंतर्गत धारा 308(5), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी आदित्य सिसोदिया एवं अंकलेश मोगिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हर्ष उर्फ हर्षवर्धन गुर्जर निवासी सकरावदा के साथ मिलकर फरियादी को जान से मारने की धमकी देकर रुपये एवं सोने के आभूषण लेना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्राप्त आभूषणों को आदित्य के खेत पर बने कमरे में छिपाकर रखा गया है। पुलिस द्वारा मशरूका बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अन्य तथ्यों एवं संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. आदित्य पिता राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, निवासी मोती बंगला, सैलाना।
2. अंकलेश पिता जुझारसिंह मोगिया, निवासी गीता भवन, सैलाना।

फरार आरोपी– हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता मांगलाल गुर्जर, निवासी सकरावदा, थाना सैलाना, जिला रतलाम।

सराहनीय भूमिका– इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, उप निरीक्षक शीना खान, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, आरक्षक फकीरचन्द्र सोलंकी (थाना नामली), आरक्षक तूफान भुरिया, आरक्षक सूर्यप्रसाद, आरक्षक विजय मोहनिया, आरक्षक भारत अलावा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं आरक्षक संदीप परमार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

जिलेभर में स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी, एटीएम, अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुए जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं एवं बच्चों को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, ऑनलाइन शोषण एवं सोशल मीडिया सुरक्षा की दी जानकारी,डीएसपी अनिशा जैन ने छात्राओं एवं महिलाओं को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत जिला रतलाम में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

अभियान के चतुर्थ दिवस (27 जून 2026) को “महिला एवं बाल सुरक्षा दिवस” के रूप में मनाया गया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों, एटीएम, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं, बच्चों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

डीएसपी अनिशा जैन ने महिलाओं एवं बच्चों को किया जागरूक– कार्यक्रमों की श्रृंखला में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनिशा जैन हमारह उनि आर.एस. मेहडा, आर शोभाराम शर्मा, मआर निशा, आर ब्रजकिशोर, आर अतुल दुबे द्वारा ने थाना रिंगनोद क्षेत्र के ग्राम ढोढर में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए महिलाओं एवं बच्चों को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग के जोखिम एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में महिलाएं एवं बच्चे साइबर अपराधियों के आसान निशाने बनते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक, अज्ञात कॉल, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट या ऑनलाइन लालच से सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।

जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान–
अभियान के अंतर्गत थाना रावटी, जावरा शहर, सरवन, ताल, बाजना, बरखेड़ाकला, कालूखेड़ा, दीनदयाल नगर, औद्योगिक क्षेत्र रतलाम एवं औद्योगिक क्षेत्र जावरा सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महिलाओं, छात्र-छात्राओं, बैंक उपभोक्ताओं, अस्पताल स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

इस दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन शोषण से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभाव, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, एनसीआरपी पोर्टल तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, एटीएम एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा नागरिकों को सड़क सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की भी समझाइश दी गई।


थाना रावटी में थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन 1930, सड़क सुरक्षा, भूमि विवादों के वैधानिक निराकरण एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने संबंधी समझाइश दी। थाना जावरा शहर में उपनिरीक्षक शशिकला चौहान द्वारा चौपाटी पर आमजन के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। वहीं सांदीपनि हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर बुलिंग, मॉर्फिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं ऑनलाइन शोषण से बचाव तथा ऑनलाइन गेमिंग के जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई।

थाना ताल क्षेत्र में एसबीआई एटीएम पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। थाना सरवन में उपनिरीक्षक गेंदालाल भूरिया द्वारा आमजन के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र में श्री जैन दिवाकर हॉस्पिटल के कर्मचारियों, स्टाफ एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा अन्य स्थानों पर आमजन को भी जागरूक किया गया। थाना बाजना में एटीएम पर उपनिरीक्षक योगेश निनामा एवं टीम द्वारा नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।

थाना बरखेड़ाकला में निरीक्षक पतिराम डावरे एवं पुलिस टीम द्वारा थाना परिसर एवं कस्बा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। थाना कालूखेड़ा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकलाना में उपनिरीक्षक प्रियंका चौहान एवं एएसआई शिवनाथ सिंह राठौर द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप खाती एवं टीम द्वारा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में ग्राम भुतेड़ा के शासकीय विद्यालय में एएसआई चगनलाल हाड़ा एवं पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। अन्य थाना क्षेत्रों में भी बैंकों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर एवं जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।

रतलाम पुलिस की अपील– रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी ओटीपी, बैंकिंग जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी अथवा ऑनलाइन अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930, एनसीआरपी पोर्टल अथवा निकटतम पुलिस थाने में सूचना देकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने श्री महाकाल महालोक का अवलोकन कर लाइट एंड साउंड शो देखा, नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, पुलिस का एमडी ड्रग तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार  मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई, फायरिंग कांड का खुलासा, सुपारी देकर कराई गई फायरिंग में 05 आरोपी गिरफ्तार,,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं …