Breaking News

40 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा, साजिशकर्ता कर्मचारी गिरफ्तार,-घर से निकल कर की राह भटका 05 वर्षीय मासूम डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।-महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया गहन निरीक्षण-पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में चलती ट्रेन में प्रसूता महिला को मिला समय पर सहयोग

रतलाम

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की वेशभूषा पहनकर वारदात को दिया था अंजाम, व्हाट्सएप के “ओके” कोड मैसेज से हुई थी लूट की प्लानिंग, रतलाम पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में हुई 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने प्रकरण के मुख्य साजिशकर्ता एवं फरियादी के कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई।

घटना का विवरण- दिनांक 30 जून 2026 को फरियादी मनीष पटवा निवासी शहर सराय, रतलाम ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मित्र एवं शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त लगभग 40 लाख रुपये की नगदी सुरक्षित रखने के लिए उसके कार्यालय भेजी गई थी। राशि लेकर आए कर्मचारी ने नगदी फरियादी के कर्मचारी फरदीन एवं उसके पिता फिरोज को सौंप दी। दोनों ने नगदी गिनने के बाद उसे काले रंग के बैग में रखकर घर की ऊपरी मंजिल पर ले जाना शुरू किया। इसी दौरान ब्लिंकिट कंपनी की वेशभूषा पहने एवं चेहरे पर कपड़ा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति ने फरदीन को जान से मारने की धमकी देकर उसके हाथ से 40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में अपराध क्रमांक 615/2026 अंतर्गत धारा 309(4), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्यवाही का विवरण- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरियादी के कर्मचारी फरदीन की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ करने पर फरदीन ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज एवं साथी असबाब के साथ मिलकर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया।


व्हाट्सएप के “ओके” मैसेज से दिया था संकेत- पूछताछ में सामने आया कि जैसे ही 40 लाख रुपये फरदीन के पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” कोड मैसेज भेजकर अपने साथियों को सूचना दी। पूर्व योजना के अनुसार दोनों आरोपी ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पूर्व में ब्लिंकिट कंपनी में कार्यरत रह चुका था, इसलिए पुलिस की नजरों से बचने के उद्देश्य से उसी कंपनी की ड्रेस का उपयोग किया गया।

40 लाख रुपये की पूरी राशि बरामद- आरोपी फरदीन की निशानदेही पर उसके घर एवं आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से घटना में लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली गई। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आरोपियों के अन्य जिलों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. फरदीन पिता फिरोज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम।

फरार आरोपी-
1. फैज पिता फिरोज खान, निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम।
2. असबाब पिता सलीम रंगरेज, निवासी हाट रोड, रतलाम।

जप्त मशरूका- ₹40,00,000 (चालीस लाख रुपये) नगद
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार, उप निरीक्षक (रे.) नवलसिंह मिनावा, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, प्र आर शान्तीलाल डिण्डोर, आरक्षक लाखन सिंह, आरक्षक रितेश यादव, आरक्षक निर्मल कटारा (सीएसपी कार्यालय), प्र. आर हेमंत पंवार तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदीया, आर पारस चावला, आर देवेन्द्र डोडिया की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम

रतलाम के थाना जावरा क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी गेट के पास एक 05 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 02/07/2026 को शाम 04:13 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 923 जितेन्द्र व्यास तथा पायलट सुरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया। डायल-112 जवानों ने बच्चे को एफ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के परिजन की जानकारी मिली की बच्चे के परिजन पठानटोली जावरा रहने वाले हैं, बालक को लेकर उसके घर पहुंचे। जहाँ बालक के परिजन मिले, जिन्हें बालक द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

रतलाम

महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न रेल परियोजनाओं का किया गहन निरीक्षण

डॉ. अम्बेडकर नगर–ओंकारेश्वर रेलखंड के गेज परिवर्तन कार्य, इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन, निर्माणाधीन सुरंग एवं नर्मदा नदी पर बन रहे रेल पुल का लिया जायजा, कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश,

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी तथा धार विधायक नीना विक्रम वर्मा से भी विभिन्न परियोजनाओं पर हुई चर्चा

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने रतलाम मंडल प्रवास के दूसरे दिन भी विभिन्न निर्माणाधीन रेल परियोजनाओं का गहन निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता, संरक्षा एवं समयबद्धता के साथ सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने डॉ. अम्बेडकर नगर–ओंकारेश्वर रेलखंड पर प्रगति पर चल रहे गेज परिवर्तन कार्य का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर निर्मित नवीन स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, विद्युतीकरण कार्य तथा सिग्नलिंग प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने नर्मदा नदी पर निर्माणाधीन रेल पुल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके पश्चात महाप्रबंधक ने इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन लगभग 3 किलोमीटर लंबी सुरंग (टनल) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारत सरकार की माननीय केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा धार की माननीय विधायक नीना विक्रम वर्मा भी उपस्थित रहीं।

सुरंग के लगभग 1,200 मीटर हिस्से में रेल लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा शेष कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। महाप्रबंधक, केंद्रीय राज्य मंत्री, विधायक, मंडल रेल प्रबंधक एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों ने ट्रॉली के माध्यम से सुरंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं धार विधायक नीना विक्रम वर्मा के साथ इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को धार तक शीघ्र पूर्ण करने सहित क्षेत्र में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को सुरंग सहित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने परियोजना के अंतर्गत निर्मित नवीन स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों का जायजा लेते हुए यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। इंदौर रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के साथ स्टेशन पुनर्विकास परियोजना तथा क्षेत्र में चल रहे अन्य रेल विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। दोनों के बीच यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

दौरे के समापन पर मीडिया से चर्चा करते हुए महाप्रबंधक ने अपने दो दिवसीय रतलाम मंडल प्रवास के दौरान विभिन्न रेल परियोजनाओं के निरीक्षण की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इंदौर एवं आसपास के क्षेत्र में भविष्य में प्रस्तावित रेल विकास योजनाओं की भी जानकारी दी।

रतलाम

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब गाड़ी संख्या 12925 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,, गाड़ी संख्या 12925 रतलाम से खाचरोद के मध्य चल रही थी। इसी दौरान एक यात्री द्वारा सूचना दी गई कि एस-6 कोच के शौचालय में एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने के बाद डिलीवरी हो गई है। सूचना मिलते ही संबंधित रेलवे कर्मचारी तत्काल एस-6 कोच में पहुंचे तथा महिला यात्री को आवश्यक सहायता प्रदान की। घटना की जानकारी तुरंत सीएमआई/सीसीओ, रतलाम को दी गई। साथ ही, कोच में मौजूद यात्रियों के सहयोग से प्रसूता महिला एवं नवजात बच्ची के लिए सूखे कपड़े तथा कंबल की व्यवस्था कर उन्हें प्राथमिक राहत उपलब्ध कराई गई। इसके पश्चात खाचरोद रेलवे स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एवं अन्य रेलवे कर्मचारियों को पूर्व सूचना देकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गईं। ट्रेन के खाचरोद स्टेशन पहुंचने पर प्रसूता महिला, उसकी नवजात बच्ची तथा महिला के ससुर को रेलवे कर्मचारियों की सहायता से सुरक्षित रूप से उतारकर तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय उपचार हेतु भेजा गया।

महिला सूरत से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थीं।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा समय पर की गई त्वरित कार्रवाई, रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता तथा सहयात्रियों के सहयोग से प्रसूता महिला एवं नवजात बच्ची को सुरक्षित सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। यह घटना रेलवे की मानवीय सेवा एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

Check Also

राज्य के विकास और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए 5 हजार 960 करोड़ रूपये की योजनाओं सहित कई जनहितैषी कार्यों को मंजूरी, समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उन्नत कृषक जिला रतलाम अंतर्गत किसानों के लिए सोशल मीडिया संबंधी लिंक जारी, पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त 05 आरोपियों पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई/,

🔊 Listen to this उज्जैन, मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और …