Breaking News

पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

पिपलौदा,

ज़ियाउद्दीन कुरेशी की रिपोर्ट,

पिपलौदा – भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम प.अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर माला अर्पण किया व साथ ही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो व बच्चों को बिस्किट के पैकेट का वितरण किया। मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़,पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा,भाजपा मंडल प्रवक्ता प्रफुल्ल जैन आदि ने पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अशोक निनामा,मण्डल महामंत्री अशोक गुजराती,मण्डल उपाध्यक्ष भवर धनगर,प्रकाश पाटीदार,बाबूलाल साईराम,हरीश पाटीदार,दिनेश पाटीदार,कचरू चौधरी,जगदीश आंजना,पार्षद प्रतिनिधि नारायण धनगर,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री देवेंद्र शर्मा,मनमोहन सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …