रतलाम,
06 मार्च 2021,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा अपने रतलाम दौरे में बूथ अध्यक्षों, विद्वतजनों तथा मण्डल पदाधिकारियों से रूबरू हुए। भाजपा मण्डल पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जिम्मेदार है और जब पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर काम करते हुए जनता के बीच एक चेहरा बन जाता है, तब हमारा कार्यकर्ता आम नागरिकों के बीच एक सकारात्मक छवि बना लेता है। हर इंसान में कोई न कोई कमी होती है। अगर कमी न होती, तो हम भगवान बन जाते। हमारे बीच विचारों को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन मनभेद नहीं होता। क्योंकि भाजपा एक परिवार है। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चैहान हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन जब उन्हें श्रद्धांजलि देने हजारों हजार नागरिक पहुंचे, तो सबके चेहरे पर एक गम की ऐसी लकीर थी, मानो उन्होंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खोया है। इसके पीछे नंदू भैया की सहजता और सरलता ही थी, जो भाजपा के संस्कारों को परिलक्षित करती है। हम सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे, तो मुझे विश्वास है कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हमें कोई चुनौती नहीं दे पाएगा। क्योंकि हमारे यहां व्यक्ति नहीं संगठन चुनाव लड़ता है और इसीलिए उम्मीदवार चाहे कोई भी हो हमें संगठन को विजयी बनाना है। हमारी रीढ़ है बूथ अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में कहा राजनीति में चाणक्य नीति का अपना महत्व है, लेकिन इस नीति का उपयोग समाज विरोधी तथा देश विरोधी ताकतों के खिलाफ किया जाना चाहिए। हम आज यह प्रण करें कि आने वाले चुनाव में हमंे हर बूथ को जीतना है, लेकिन यह तभी संभव होगा जब हम हर धर्म और हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। बूथ अध्यक्ष हमारी रीढ़ है और इसी रीढ़ के सहारे भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम दो से चलें थे और आज 303 तक पहुंचे है। इसका श्रेय हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रथम अध्यक्ष श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के खिलाफ लड़ते हुए अपना बलिदान दे दिया। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर मोदीजी के नेतृत्व में हमारी केन्द्र सरकार ने धारा 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। इसका हमें गर्व है। आप किसी को सांसद या विधायक बनाने के लिए काम नहीं कर रहे, बल्कि इस देश के नवनिर्माण के लिए काम रहे है। आप जैसे भाजपा कार्यकर्ताओं के ही कारण कोरोना काल में जब लाॅकडाऊन के दौरान सारा देश अपने घरों में बंद था, तब देश के किसी नागरिक को हमने भुखा सोने नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदीजी ने भी स्वयं प्रधानमंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को गर्व से स्वीकारा था कि आप मैं देश का प्रधानमंत्री बना हुं, तो इसके पीछे हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं का ही बल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगर के विद्वतजनों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि रतलाम तेजी से महानगर की ओर अग्रसर हो रहा है। रतलाम को महानगर की श्रेणी में लाने के लिए तथा आने वाले नगर निगम के चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद भाजपा की परिषद् को क्या ऐसी काम करना चाहिए, जो रतलाम के विकास में मिल का पत्थर साबित हो,इसके लिए आप लोगों से हम सुझाव आमंत्रित करेंगे। आपकी सुविधा के लिए हम वाॅट्सएप नंबर तथा ई-मेल आईडी जारी करंेगे, जिसके माध्यम से आप हमें सकारात्मक सुझाव दे सकेंगे। कई बार हम सपना देखते है। सपना देखना बुरा नहीं होता, क्योंकि सपने ही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है। कभी रतलाम में मेडिकल काॅलेज का सपना देखा था, उस सपने को भाजपा की केन्द्र तथा राज्य सरकारों ने साकार रूप दिया है। आपके शहर विधायक चेतन्य काश्यप भी लगातार मेडिकल काॅलेज के सपने को धरातल पर उतारने के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। मोदीजी ने हमारी संस्कृति, धरोहर एवं योग को सारी दुनिया में फैलाने का सपना संजोया था और अंततः मोदीजी अपने सपने को साकार करने में सफल हुए। आज सारी दुनिया हमारे योग को अपना रही है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी भारत को विश्वगुरू बनाने का कभी सपना देखा करते थे और आज भारत तेजी से विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है,जहां दुनिया चीन और अमेरिका को सबसे शक्तिशाली राष्ट्र माना करते थे उन्हें पीछे छोड़ते हुए मोदीजी ने अपने वैज्ञानिकों के सहारे कोरोना की एक साथ 2-2 वैक्सीन न सिर्फ देश को उपलब्ध करवाई, वरन् दुनिया के अनेक देशों के नागरिकों को आज भारत की वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। यह उदाहरण आप लोगों के बीच मैं इसलिए दे रहा है,आप लोगों ने भी अपने शहर को एक माॅडल शहर बनाने का सपना देखा होगा। हम चाहते है कि आपका सपना हम साकार कर पाए। इसके लिए आपके सुझाव महत्वपूर्ण हो सकते है।हमें आपके सकारात्मक सुझावों की प्रतिक्षा रहेगी।इस अवसर पर उपस्थित विद्वतजनों ने अपने कई सुझाव सम्मेलन में रखें।जिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरतापूर्वक विचार करने और निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंदजी,कार्यक्रम प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा,संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया,जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर,शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डाॅ.राजेन्द्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मंचासीन रहे। प्रारंभ में जिलाध्यक्ष लुनेरा ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।संचालन संतोष पोरवाल, दिनेश शर्मा तथा जयवंत कोठारी ने किया।
रतलाम,
06 मार्च 2021,
रतलाम भारतीय जनता पार्टी कल पंचायत से लेकर लोकसभा तक फैली हुई है, इसका एक मात्र श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा दुनिया की पहली बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। हर मण्डल में पार्टी की रीति-नीति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे आमजन उनका लाभ ले सकं। भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने रतलाम में मंडल अध्यक्ष बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें सभी मंडलों को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है। हर वर्ग और समाज तक पहुंचना है। पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक संपन्न करायें, जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को बूथ की जिम्मेदारी मिले। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी हितानंद पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी हो, इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो। भाजपा कल विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, तो यह कई कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है। बैठक में पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा मौजूद रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल ने किया।
रतलाम,
06 मार्च 2021,
रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी के घोषणा पत्र के लिये नगर के प्रबुद्धजनों से सुझाव मांगे। सजन सभा मे आयोजित विद्वतजन सम्मेलन में श्री शर्मा ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी में घोषणा पत्र को लेकर चर्चा हुई तो यह विचार आया कि अपना घोषणा बनाने के लिए समाज जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के साथ हम बैठकर बात करें। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जनों के सुझाव के आधार पर जिले का विकास का रोडमैप तैयार हो, ऐसा हमारा प्रयास है। रतलाम में विकास हुआ है और विकास कैसे हो इसके लिये हम चर्चा करना चाहते हैं। आपके सुझाव आपके शहर के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। श्री शर्मा जी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को साझा करते हुए कहा कि संकल्प के आधार पर किसी भी काम को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेंगे तो रतलाम को मॉडल शहर बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद, उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा, रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन कश्यप, राजेंद्र पांडेय, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भी मंचासीन थे।
रतलाम,
06 मार्च 2021,
भोपाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु के लिए पौधारोपण कर सेवा कार्य किए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने मुख्यमंत्री निवास पर पौधारोपण कर सेवा दिवस की शुरूआत की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तद्पश्चात् सभी नेतागणों ने पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन को प्रदेश भर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री के आग्रह पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में पौधारोपण कर सेवा कार्यो में भागीदारी की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, श्रीमती लता वानखेड़े, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, विकास विरानी के साथ कार्यालय में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया।
मुख्यमंत्री ने जताया प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का आभार, प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण सुरक्षित होता है, इसलिए मैंने प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प लिया है। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि किसी भी खास अवसर पर पौधे जरूर लगाएं। प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मैं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने मेरे जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने की दिशा में यह कदम आगे बढाया है।
रतलाम,
06 मार्च 2021,
भोपाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 6 को इंदौर नगर एवं 7 मार्च को देवास प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक, नगर मंडल पदाधिकारी, विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे। विष्णुदत्त शर्मा 6 मार्च को इंदौर नगर में प्रातः 11 बजे बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे प्रमुख वरिष्ठजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। श्री शर्मा शाम 5 बजे युवा सम्मेलन एवं शाम 7 बजे विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा 7 मार्च को प्रातः 10 बजे देवास सर्किट हाउस में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे होटल रामाश्रय में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। दोपहर 3 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में विद्वतजन सम्मेलन में शामिल होकर शाम 4 बजे होटल रामाश्रय में आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे,
रतलाम,
06 मार्च 2021,
रतलाम की हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में बदलने के लिए नए बजट में प्रावधान किया गया है रतलाम को बजट में सड़क और ओवरब्रिज के लिए 75 करोड स्वीकृत, रतलाम शहर के आंतरिक मार्गों के लिए 8:30 करोड़ का प्रावधान जिससे लगभग 10 किलोमीटर सड़कें बनेंगी,शहर के अन्य मार्गों के लिए सात करोड़ पिछले 10 वर्षों में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के लिए 23 करोड़ अवैध और अविकसित कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने बिछाई गई, मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली सीवेज सिस्टम के लिए 136 करोड़ ,लगभग पूरा होने की स्थिति में रतलाम के प्रसिद्ध नमकीन के लिए क्लस्टर तैयार है। भाजपा सरकार ने गोल्ड कंपलेक्स की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन बीच में कमलनाथ सरकार ने अड़ंगा डाल दिया, अब वह काम फिर से शुरू हो रहा है
रतलाम,
06 मार्च 2021,
अरुन राव भाजपा मीडिया प्रभारी रतलाम, म. प्र.
दिग्विजय सिंह ने रतलाम से कथित किसान पंचायत की शुरुआत की है । इस पंचायत को महापंचायत का नाम दिया था लेकिन संख्या के स्तर पर वह छोटी मोटी पंचायत भी नहीं हो पाई, दरअसल देश के विरोध में होने वाली हर गतिविधि को समर्थन देने वाले दिग्विजय सिंह को यह पता ही नहीं है कि किसान कानून काला कैसे हैं। यह लोग कानून पर चर्चा नहीं करना चाहते, केवल अराजकता फैलाना चाहते हैं।
लेकिन मध्यप्रदेश में उन्हें सफलता कभी नहीं मिल सकती, क्योंकि किसान कल्याण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में सबसे अग्रणी राज्य है ।
और किसानों के लिए दिन रात काम करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यहां मौजूद है। दिग्विजय सिंह वह व्यक्ति है जिसके लिए कहा जाना चाहिए कि बिल्ली खाएगी नहीं तो लुड़कायेगी। वे अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस जर्जर किले की दीवारों के पत्थर निकालने का काम कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह का इतिहास है कि वह अर्जुन सिंह के नहीं हुए तो कमलनाथ के क्या होंगे । उन्होंने कमलनाथ की सरकार गिराने के बाद कमलनाथ को घर तक छोड़ने की नई योजना पर काम शुरू कर दिया है । दिग्विजय सिंह व्यक्ति वह व्यक्ति है जिसके जीवन का ध्येय है जीने नहीं दूंगा, कमलनाथ सरकार बनने के बाद जिस प्रकार संकटों के पहाड़ दिग्विजय सिंह ने खड़े किए, वह कौन भूल सकता है । दिग्विजय सिंह का लक्ष्य राजनीति से कमलनाथ ही नहीं उनके बेटे को भी बाहर कर देना है। जिससे दिग्विजय सिंह का बेटा जयवर्धन सिंह नेता बन सके। जहां तक कमलनाथ के आरोपों का सवाल है तो मैं यही कह सकता हूं कि वे उम्र दराज हो गए हैं इसलिए उनकी यादाश्त कमजोर होना और बड़बड़ाना स्वाभाविक है, रतलाम में कुल 49 पार्षद है भाजपा के 30 कांग्रेस के 13 निर्दलीय 6 और तीन बार से लगातार भाजपा के महापौर,