Breaking News

पिपलौदा-काँग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

पिपलौदा,

28/मार्च/20221,

ज़ियाउद्दीन क़ुरैशी की रिपोर्ट.
सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) बनने पर पिपलौदा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। काग्रेस नेता राजेंद्र नेताजी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गेहलोत को बधाई देते हुए कहा कि गेहलोत की लोकप्रियता हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के बीच में रहि एवं शुरुआत से ही पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता की भूमिका निभाते रहे हैं विधायक होते भी आपकी सादगी ही आपकी लोकप्रियता बढ़ाती है। ब्लॉक अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई ने भी बधाई देते हुए कहा कि गेहलोत को जिलाध्यक्ष नियुक्त करना हर कांग्रेसी के लिए गर्व की बात है नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गेहलोत ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार माना साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी संग़ठन ने उन्हें दी है उसे वे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाएंगे साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे एवं आगामी नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय दिलाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद- रईस मंसूरी, गुरुचरण गुजराती ,ज़ियाउद्दीन कुरेशी ,राजेश टोपी, राजेन्द्र नेताजी ,दिलीपराव मंडलोई एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …