Breaking News

मध्यम वर्ग के लोगों को भी मिले राशन- सी एम और पी एम से की मांग-हिम्मत जैथवार सांसद और विधायक के तीन माह का वेतन भत्ता ना देकर मध्यमवर्ग के लोगों को राशन दिया जाए,

रतलाम,

08-05-2021,

रतलाम कोरोना के चलते लगातार लॉकडाउन लगा हुआ है और शासन लॉक डाउन को आगे बड़ा रहा है जिससे मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। मध्यमवर्ग परिवार के लोगों के पास जो बचत थी वह पिछले लॉकडाउन में खर्च हो गई और इस लॉक डाउन में अब घर चलाने के लिए उनके पास पैसा नही है। कई मध्यम वर्ग के परिवारों को भूखे मरने जैसी नौबत आ गई है। कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष हिम्मत जैथवार ने देश के प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मांग की गई है कि देश के सांसदों और विधायकों का 3 माह का वेतन भत्ता ना देकर उन पैसों से मध्यम वर्ग के परिवारों को राशन दिया जाए। ताकि वह लॉकडाउन में दो वक्त का खाना खा सके मध्य प्रदेश सरकार द्वारा केवल बीपीएल परिवार वालों को ही निशुल्क राशन दिया जा रहा है। लॉक डाउन अवधि में एपीएल परिवारों को भी राशन दिया जाए क्योकी लॉग डाउन के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है

Check Also

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ” इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव-नवाचार की उड़ान सृजन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पेश किए समाज बदलने वाले आइडिया-भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात-अधिग्रहण मुआवजे के ऐतिहासिक निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त-जनगणना 2027 घर बैठे मोबाइल से भरें सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म-भीषण गर्मी के चलते कक्षा प्री प्राइमरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, …