Breaking News

सीहोर वअक्षय तृतीया पर जिले के पहले पंचांग  पार्वती पञ्जिका” का हुआ विमोचन,

सीहोर,

14/May/2021,

राजा राजपुत की  रिपोर्टर,

अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पुनीत अवसर पर सीहोर जिले के पहले पंचांग श्री पार्वती पञ्जिका का विमोचन अखण्ड ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा, पं. दिनेश शर्मा एवं युवा संगठन के अध्यक्ष पं. कपीश शर्मा की उपस्थिति में किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के पहले पंचांग श्री पार्वती पञ्जिका को देश के प्रख्यात ज्योतिषशास्त्री व धर्मशास्त्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, जिसका संपादन व निर्माण कार्य पं. सुदर्शन व्यास, पं. योगेश शास्त्री और पं. रुद्र व्यास द्वारा किया गया। पंचांग विमोचन कार्य कोरोना गाईडलाइन के अनुसार सूक्ष्म रूप से संपादित किया गया। ज्ञात रहे कि श्री पार्वती पञ्जिका में तिथि, नक्षत्र, वार, योग, करण समेत माह के मुहूर्त, प्रमुख जयंती – पुण्यतिथी व पर्व, गुण- मेलापक, माह की विशेष घटना – जानकारी के साथ ही सनातन संस्कृति से संबन्धित रोचक तथ्य समाहित हैं। श्री पार्वती पञ्जिका अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। बीते वर्ष देश एवं विदेश के कई मूर्धन्य विद्वानों द्वारा विभिन्न विषयों पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किये गये,

Check Also

नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को दिए जा रहे आधुनिक यंत्रों के उपयोग के डिमोस्ट्रेशन-नेशनल लोक अदालत का 14 मार्च शनिवार को आयोजन-चांदनी चौक से लक्कड़पीठा पुलिया तक हटाया अतिक्रमण-किराये की राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकानें सील-नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को विद्युत, संपत्ति कर एवं जलकर में मिलेगी छूट-02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नरवाई प्रबंधन …