Breaking News

मुख्यमंत्री चौहान ने 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण पथ विक्रेताओं को एक-एक हजार रूपये की सहायता राशि वितरित की, शिवराज सिंह चौहान ने पथ विक्रेताओं दुकानदारों वे किसी भी ग्राहक को जिसने मास्क नहीं लगाया है सामान न दें

रतलाम,

29/May/2021,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 मई को मंत्रालय से मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के अंतर्गत 6 लाख 10 हजार हितग्राहियों को सामूहिक रूप से सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वर्चुअल वितरण किया। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान कई छोटे-छोटे व्यवसाय प्रभावित हुये हैं। इस स्थिति में पथ-विक्रेताओं को तत्काल राहत पहुँचाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता वित्तीय सहायता वितरण कार्यक्रम अंतर्गत रतलाम जिले के ढाई हजार से ज्यादा पथ विक्रेताओं के खातों में एक हजार रुपये प्रति हितग्राहियों के मान से राशि वित्तीय सहायता के रूप में वितरण की गई,

रतलाम,

29/May/2021,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पथ विक्रेताओं, दुकानदारों से कहा है कि वे किसी भी ग्राहक को, जिसने मास्क नहीं लगाया है, सामान न दें। स्वयं अनिवार्य रूप से मास्क लगाएँ, दुकान पर साबुन और सेनेटाइजर रखें। ग्राहक भी दूरी रखकर ही सामान लें। दुकानदार दुकान के सामने गोले बनाएँ मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें अब दुकान भी संचालित करना है और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना भी है। पूरी सावधानियाँ रखेंगे, तो कोरोना फैलेगा नहीं और समाप्त हो जाएगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। हर व्यक्ति टीका अवश्य लगवाए। सभी संकल्प लें कि स्वयं को एवं परिवार को कोरोना से बचाएँगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 6 लाख 10 हजार ग्रामीण पथ विक्रेताओं को प्रति हितग्राही एक-एक हजार रूपये के मान से कुल 61 करोड़ रू की राशि अंतरित की,

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …