Breaking News

श्योपुर जिले में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है मकडावदा क्षैत्र के करवाडिया, कलमुंडा, बाग्लदा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ बिजली कंपनी डीजीएम कार्यालय का घेराव किया,

श्योपुर,

15/July/2021,

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर

जिले में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है गुरुवार को मकडावदा क्षैत्र के करवाडिया, कलमुंडा, बाग्लदा सहित कई गांव के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेताओं के साथ बिजली कंपनी के डीजीएम कार्यालय का घेराव करके विद्युत समस्या निवारण की मांग की । इस क्षैत्र के अनेक गांवों की आबादी की लाइट पिछले 2 दिनों से बंद पड़ी हुई है जिसके कारण इस मोसम में उमस भरी भीषण गर्मी में पीने के पानी से लेकर ग्रामीणों को कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है डीजेएम आरके मौर्य ने इन गांव में बिजली खपत अधिक होने की बात कही डीजीएम ने अन्य फीटर पर लोड को डाइवर्ट करके लोड बैलेंस करके इन गांवों में विद्युत सप्लाई की व्यवस्था सुचारू रुप से करने का आश्वासन दिया वहीं दूसरी और बड़ाखेड़ा ग्राम किसानों ने अपनी विद्युत समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि पिछले 3 दिन से कृषिपंप लाइन पर उनको बिल्कुल लाइट नहीं मिल रही है डीजेएम ने बड़ाखेड़ा के ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बछेरी, किसान नेता नाथूलाल रावत, सरपंच रामप्रकाश मीणा, मुकलेश मीणा बड़ाखेड़ा,धीरजमीणा,बाबूलाल ,सियाराम,लोकेश,विनोद,पवन,महावीर,लालवीर, कृष्णा, मोहन, देवीराम,मेगेन्दर,अशोक,हरिओम, महावीर, फुलसिंग, प्रमोद कलमुंडा सहित एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे,

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …