Breaking News

रतलाम जिले में पौधरोपण अभियान में 300 पौधे लगाए गए,

रतलाम,

17/July/2021,

कलेक्ट्रेट परिसर रतलाम में जिला प्रशासन के सहयोग से रोबिन हुड आर्मी सामाजिक संस्था द्वारा पौधरोपण किया गया। अर्बन फॉरेस्ट की तर्ज पर मियावाकी तकनीक द्वारा यह वृक्षारोपण किया गया, जिसके अंतर्गत 1000 वर्ग फीट के क्षेत्र में 18 प्रकार के 300 पौधे लगाए गए। पौधरोपण अभियान में कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम, एडीएम  जमुना भिडे, शहर एसडीएम अभिषेक गहलोत,डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले एवं सुश्री कृतिका भीमवत, तहसीलदार गोपाल सोनी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। संस्था के सिटी रिप्रेजेंटेटिव जय अनूप तलेरा, समन्वयक यश मित्तल रहे एवं  संस्था के कार्यकर्ता नयन, तनु, ध्रुव, अनिमेष, विराग, वंशिता, तनीषा, खुशी, प्रियांशी, सौम्य, चेतना, श्रद्धा, रिदम, मृदुल, लखन, अंकित आदि ने अपना सहयोग दिया,

Check Also

कलेक्टर श्री सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, 20 मई को दवा विक्रेताओं की हड़ताल के दौरान चयनित मेडिकल संस्थान रहेंगे खुले, काम से बनायें अपनी पहचान, क्योंकि आपके काम से बनेगी सरकार और समाज की साख – मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

🔊 Listen to this उज्जैन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने सोमवार शाम महाकाल महालोक …