Breaking News

पिपलिया मण्डी पुलिस थाना की गिरफ्त में डोडाचूरा तस्कर 60 किलोग्राम डोड़ाचरा व कार सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मल्हारगढ़,

पंकज सवारियां तहसील रिपोर्टर,

17/01/2023,

मन्दसौर में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये कठोर कार्यवाही के लगातार निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 16.01.2023 को श्री गौतम सौलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर, मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामडी नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता । क्षेत्र अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ की सूचना मुखबीर द्वारा मिलने पर अभिषेक बोरासी चौकी प्रभारी पिपलिया मंडी व टीम द्वारा सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करते हुए थडोद फंटा पर नाकाबन्दी की गई व गांव थडोद तरफ से आ रही आरोपियों 01.कमलेश पिता शिवनारायण पाटीदार निवासी बबुखेडा 02.चतराराम पिता जोराराम रेबारी निवासी आबलीयापाला तहसील गुड़ामालानी जिला बाडमेर राज0 के आधिपत्य वाली स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ-01-HS-2282 में से 60 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 1,20,000 रू. को विधिवत जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 09/2023 धारा 8/15 NDPS ACT का कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत्र के संबंध में पुछताछ की जा रही है । उक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य नरेन्द्र कुमार यादव, अभिषेक बोरासी चौकी प्रभारी पिपलियामंडी ,अर्जुनसिंह परिहार , आर. 697 वाजिद खानं, आर 212 शांतिलाल गुर्जर, आर 480 जितेंद्र मालोदे , आर 771 वीपी सिंह का सराहनिय योगदान रहा । जिनको की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।

Check Also

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का अनुदान, 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में आयोजित होगा युवा संगम रोजगार मेला निजी कंपनियों में मिलेगी सीधी भर्ती का अवसर, शिवगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में 52 पाव देशी शराब, 50 बीयर जप्त, 5 प्रकरण दर्ज, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली बडी सफलता 02 युवक गिरफ्तार 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स जप्त ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य क्षेत्र हर …