Breaking News

उकाला रोड पर अतिक्रमण हटाया गया-रोजगार मेले में किया गया रोजगार के लिए 147 आवेदकों का प्रारंभिक चयन-पिपलौदा में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की मांग को स्वीकार कर राज्य शासन ने दी स्वीकृति-15 हजार ले लिए फिर भी एजेंसी टू व्हीलर लौटा नहीं रही अब कलेक्टर, आनंदीलाल को वापस दिलवाएंगे उसका टू व्हीलर जनसुनवाई में आए 96 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

रतलाम

13/Sep/ 2023

रतलाम स्थित सैलाना रोड शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंगलवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक रूप से 147 बेरोजगार युवाओं का विभिन्न पदों पर रोजगार के लिए चयन किया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए उक्त रोजगार मेले में इंदौर, रतलाम तथा अन्य स्थानों की विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया। अपने यहां उपलब्ध पदों पर बेरोजगार युवाओं का चयन किया। मेले में 164 युवाओं ने पंजीयन कराया था। कुल 13 कंपनियां रोजगार मेले में सम्मिलित हुई।

रतलाम

13/Sep/ 2023

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर रतलाम स्थित उकाला रोड पर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय द्वारा पुलिस अमले के साथ पहुंचकर सर्वे नंबर 1025 के रकबे 0.1400 हेक्टर तथा सर्वे नंबर 1030 / 2 रकबा 0.110 हेक्टर पर से अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर विष्णु पिता भेरुलाल गुर्जर निवासी धबाईजी का वास द्वारा भूमि पर तार फेंसिंग की जाकर मवेशी शेड द्वारा अतिक्रमण किया गया था जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया।

रतलाम

13/Sep/ 2023

जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की मांग को स्वीकार करते हुए राज्य शासन ने पिपलौदा में सिविल हॉस्पिटल की स्वीकृति दे दी है। लगभग 11 करोड़ 43 लाख रु की लागत से 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल का भवन भी बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से प्रयास शुरू कर दिए थे। लगातार मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विभागीय अधिकारीगण के अलावा विधानसभा के सभी सत्रों में विभिन्न माध्यमों से नए उपस्वास्थ्य केंद्रों व उनके भवनों, चिकित्सा संसाधनों की स्वीकृति के लिए मांग की जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जावरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. पांडेय की मांगों के अनुरूप स्वीकृति प्रदान की । जावरा नगर में महिला व बाल चिकित्सालय के नवीन भवन के अलावा रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व क्षेत्र में 16 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन स्वीकृत हुए। विधायक डॉ. पांडेय ने पिपलौदा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट बनाने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सिविल हॉस्पिटल बनाने के लिए मांग करते हुए प्रयास शुरू किए। लगातार किये जा रहे प्रयासों मे सफलता भी मिल रही है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग म.प्र. द्वारा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन करते हुए 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल भवन की स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है। लगभग 11 करोड़ 43 लाख रु की लागत से नवीन भवन फर्नीचर व संसाधनयुक्त बनाया जाएगा। पिपलौदा क्षेत्र को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात पर विधायक डॉ. पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान, स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रतलाम

13/Sep/ 2023

जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्ट सभाकक्ष में ग्राम झारखेड़ी के आनंदीलाल पिता मोहनलाल ने शिकायत में बताया कि रतलाम के छत्री पुल स्थित एजेंसी द्वारा उसका टू व्हीलर वाहन पर पैसे जमा करने के बावजूद नहीं दिया जा रहा है। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता के नाम से मोटर साइकिल फाइनेंस करवाई गई थी। एजेंसी से गाड़ी उठाई गई। चार-पांच किस्त जमा कर दी। इस दौरान उसके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु पश्चात दो किस्त प्रार्थी ने जमा कराई। पिता के सारे दस्तावेज जमा करवाए गए। कंपनी द्वारा कहा गया आपकी किस्त माफ हो चुकी है। इसी दौरान में प्रार्थी रतलाम आया था तो कंपनी ने गाड़ी रख ली और कहा कि 15 हजार दो और गाड़ी ले जाओ। प्रार्थी ने 15 हजार जमा कर दिए। जमा राशि की रसीद भी नहीं दी गई और गाड़ी भी नहीं दी गई। एजेंसी टालमटोल कर रही है। आवेदक की फरियाद पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को निर्देशित किया कि इस प्रकरण में जांच करो, आवेदक को न्याय दिलाओ उसकी गाड़ी वापस दिलवाओ। जिला स्तरीय सुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जनसुनवाई करते हुए आवेदन संबंधित विभागों को निराकरण के लिए प्रेषित किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव ने भी जनसुनवाई की। इस दौरान 96 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों विभागों को भेजे गए। जनसुनवाई में ग्राम उसरगार निवासी काशीराम बागरी ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी वर्ष 2022 से ग्राम में ही पट्टे की भूमि पर कृषि कार्य करता आ रहा है। वर्ष 2002 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा उसे पट्टा प्रदान किया गया था तभी से उक्त भूमि प्रार्थी के आधिपत्य में है। प्रार्थी को पट्टे के नामान्तरण के सम्बन्ध में आवेदन देने पर पता चला कि उक्त पट्टा एक वर्ष के लिए ही प्रदाय किया गया था। प्रार्थी द्वारा भूलवश उक्त पट्टे के नवीनीकरण नहीं करवाया गया है। अतः उक्त पट्टे का नवीनीकरण करते हुए प्रार्थी को पुनः नवीन पट्टा प्रदान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ग्रामीण को भेजा गया है। इंदिरा नगर निवासी नलिनी यादव ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। प्रार्थिया का पुत्र निजी विद्यालय में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत है तथा मेरे पुत्र का जब विद्यालय में प्रवेश करवाया गया था तब शासन की योजनानुसार फीस मुक्त की गई थी, परन्तु स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 9 वीं की 12190 रुपए तथा कक्षा 10 वीं की 2450 रुपए की मांग की जा रही है। प्रार्थिया उक्त राशि का भुगतान करने में असमर्थ है, कृपया सहायता की जाए। आवेदन निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया, कृष्णपाल निवासी मण्डावल ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी दिव्यांग है तथा उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है तथा मकान भी जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। प्रार्थी द्वारा पंचायत में आवास योजना हेतु आवेदन दिया गया था परन्तु आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कृपया प्रार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। सरवन निवासी कु. अर्चिता तोतला ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया द्वारा रतलाम में एक निजी स्कूल से कक्षा 12 वीं परीक्षा 93 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। प्रार्थिया द्वारा किसी भी प्रकार की स्कूल फीस बाकी नहीं है फिर भी स्कूल प्रबंधन द्वारा उसे एसएलसी नहीं दी जा रही है और कहा जा रहा है कि पहले फीस जमा कराओ तो एसएलसी प्रदान की जाएगी। कृपया सहयोग करें। आवेदन निराकरण के लिए शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया गया है।

Check Also

बुध पूर्णिमा पर पशु वध करना मटन विक्रय प्रतिबंधित रहेगा, सैलाना में धारा 163 लागू, सार्वननिक स्थानों पर मदिरापान के विरूद्ध कार्यवाही, परशुराम के वास्तविक उत्तराधिकारी और चाण्य की बुद्धि के वारिस थे बाजीराव पेशवा- डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला,संभागायुक्त सिंह ने कलेक्टर सिंह के साथ कैंसर अस्पताल की स्थापना की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक ली, नशे पर प्रहार अभियान” के अंतर्गत रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजन,

🔊 Listen to this रतलाम मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार 1 मई शुक्रवार बुध पूर्णिमा पर …