Breaking News

सक्त्ती कलेक्टर के द्वारा जिले में अवैध रूप से उत्खनन परिवहन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

सक्त्ती (छ.ग.)

14/Sep/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट

सक्त्ती, जिले में अवैध खनन उत्खनन व परिवहन पर कड़े मापदंडों के तहत कार्यवाही की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार अब कोई खनिज परिवहन करने वाला वाहन निरंतर उक्त कार्रवाई में संलग्न रहता है और दूसरी बार भी पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनीयमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 (1) के तहत प्रकरण सिविल न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे। इसके तहत 5 वर्ष तक का कारावास या पांच लाख तक का जुर्माना किया जा सकेगा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई किए जाने हेतू निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में सक्त्ती जिला अंतर्गत सात वाहन अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त किया चार वाहन थाना डभरा, दो वाहन थाना हसौद एवं एक वाहन थाना मालखरौदा के सुपुर्द किया गया है। खनिज अधिकारी सक्त्ती ने जिले के खनिज से संबंधित व्यवसाय एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि अवैध उत्खनन या अवैध खनिज परिवहन ना करें और न करने दें। इस संदर्भ में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, पुलिस एवं परिवहन विभाग, पर्यावरण विभाग को भी अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर जांच करने और कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह”-एसडीएम द्वारा बंटवारा नामांतरण एवं सीमांकन प्रकरण अन्तर्गत हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित की गई-बान्‍द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन-धरोला मेले में मामूली विवाद बना हत्या का कारण 36 घंटे के भीतर कृष्णपाल हत्याकांड का किया खुलासा- 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार सोने के जेवर एवं मोबाइल बरामद-हत्या एवं डकैती की घटना में फरार आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल जप्त-चेतन्य काश्यप जैसे गुरूभक्त मिल जाए, तो अनेक अच्छे काम हो सकते है- नित्यसेन सूरीश्वरजी गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का पदार्पण कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर हुई गहुली-महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम घोषित-उज्जैन में गंगा दशमी पर भक्ति का महासंगम, लोक गायिका मैथिली ठाकुर देंगी प्रस्तुति मां शिप्रा परिक्रमा 25-26 मई 300 फीट चुनरी अर्पण करेंगे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this रतलाम रतलाम, छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी …