Breaking News

कलेक्टर ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में की साफ-सफाई,

बिलासपुर छत्तीसगढ़

19/Jan/2024

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट 

सक्त्ती स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले भर में विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई किया जिसमें कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। कलेक्टर ने कहा कि अपने कार्यालय एवं आस-पास के परिवेश को स्वच्छ एवं साफ बनाये रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से आव्हान किया कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल कर अपने घर एवं कार्यालय के आसपास की जगह को साफ रख कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम, डिप्टी कलेक्टर के.एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार , डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत, जिला पंचायत नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज, राकेश द्विवेदी एसडीओ (पीडब्लूडी) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई की।

Check Also

श्री योगींद्र सागर कॉलेज मे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

🔊 Listen to this रतलाम, योगिन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज, मियामी द्वारा …