Breaking News

मंत्री चेतन्य काश्यप ने बॉस्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ को दी बधाई,

रतलाम,

24/Jan/2024,

अंतर्राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल खिलाड़ी एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रतलाम संजय वशिष्ठ का चयन भारतीय बॉस्केटबॉल की चयन समिति में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा शुभकामनाएं दी गई। श्री वशिष्ठ 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक भुवनेश्वर में आयोजित 73वीं जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल टुर्नामेंट में भारतीय टीम का चयन करेंगे। वर्तमान में वे भारतीय रेलवे पुरूष वर्ग की चयन समिति में है। उनके चयन से जुड़ी जानकारी हाल ही में बॉस्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेकेट्री कुलविन्दर सिंह का पत्र प्राप्त होने पर मिली। उनके चयन पर खेल जगत एवं उनसे जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। श्री वशिष्ठ द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्पर्धाओं में कई पदक हासिल किए है।

Check Also

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रतलाम पुलिस की एडवाइजरी फर्जी वेबसाइट/बुकिंग से बचें, कलेक्टर सिंह ने पर्यवेक्षक को निलंबित किया जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जावरा का निरीक्षण किया, ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त …