Breaking News

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बनेगा शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय – मंत्री चेतन्य काश्यप,

रतलाम,

25/Jan/2024,

रतलाम जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में शहर के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का चयन किया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति की दृष्टि से प्रदेश के 55 जिलों में एक-एक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाना है। उसी के तहत रतलाम में शहर के अग्रणी महाविद्यालय को योजना में सम्मिलित किया गया है मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि योजना अंतर्गत प्रत्येक जिले में स्थित एक शासकीय महाविद्यालय को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयन किया जाना है। इसमें नई उच्च शिक्षा नीति के तहत विभिन्न विषयों को समाहित कर उनकी शिक्षा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त यहां आने वाले विद्यार्थियों के आवागमन के लिए वाहनों की व्यवस्था के साथ ही बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी मुहैया रहेगी।

 

Check Also

पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस एवं दो वाहन सहित 06 आरोपी गिरफ्तार,  पुलिस की प्रभावी कार्रवाई  जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, , राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, डॉ किरण वाडिवा ने सीएमएचओ का पदभार ग्रहण किया।,

🔊 Listen to this रतलाम जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों पर प्रभावी …