Breaking News

नल पार्क को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से हार्टफूलनेस संस्था ने की चर्चा,

रतलाम,

30/Jan/2024,

शहर में गंगा सागर कॉलोनी क्षेत्र में बनने वाले रीजनल पार्क के संबंध में हार्टफूलनेस संस्था से जुडे़ सदस्यों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। संस्था सदस्यों ने शहरी क्षेत्र में बनने वाले रीजनल पार्क के निर्माण के संबंध मंत्री श्री काश्यप से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मंत्री श्री काश्यप ने रीजनल पार्क की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। संस्था सदस्यों ने भी शहरी क्षेत्र में रीजनल पार्क के विकसित होने को पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी बताया है। चर्चा के दौरान हार्टफूलनेस संस्था के आर्किटेक्ट अशोक भार्गव, जोन प्रभारी संजय खंडेलवाल, जिला प्रभारी निलेश शुक्ला एवं शिवगढ़ प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुनील सोनी उपस्थित रहे।

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का म.प्र. आगमन, उत्साह-उमंग बढ़ाने वाला होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पिछले 24 घंटे में उज्‍जैन जिले में औसत 4.4 मि.मी. वर्षा दर्ज, सैलाना में गौवंश हत्या प्रकरण का खुलासा, ,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती …