रतलाम,
29/Feb/2024,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 21 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा रतलाम जिले के 1 लाख 76 हजार 921 किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित की गई इस अवसर पर रतलाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर, कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, उपसंचालक कृषि सुश्री नीलम चौहान, एसएलआर श्री अभिषेक मालवीय, जिले के किसान बंधु आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया।
रतलाम,
29/Feb/2024,
रतलाम जिले के शासकीय नर्सिंग कॉलेज पर शहरी आशाओं को पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर बी.एल. तापड़िया ने बताया कि पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम लागू है अधिनियम के अंतर्गत गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव से पहले चिकित्सक द्वारा लिंग परीक्षण करने पर पहली बार किए गए अपराध पर 3 साल तक का कारावास और 10 हजार रुपये तक का जुर्माना, दूसरी बार किए जाने वाले अपराध के लिए 5 साल तक का कारावास और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाना प्रावधान है। आरोप तय होने पर लिंग परीक्षण करने वाले चिकित्सक का पंजीयन निलंबित करने का प्रावधान है। गर्भवती महिला अथवा उसके परिवार के सदस्य एवं अन्य लोगों के लिंग परीक्षण के लिए उकसाने पर अपराध के लिए 5 साल तक का कारावास तथा 50 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है नोडल अधिकारी ने शहरी आशाओं को बताया कि लोगों को लिंग समानता के प्रति जागरूक करें, कन्या शिशु को भी समान महत्व दिए जाने के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें, लिंग के आधार पर समाज में भेदभाव ना हो, उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं प्रथम त्रैमास में रजिस्ट्रेशन करने एवं उनके गर्भपात कराने की स्थिति में सतत निगरानी रखने एवं इसकी सूचना प्रदान करने के लिए कहा। प्रशिक्षण के दौरान अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, शहरी आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
रतलाम,
29/Feb/2024,
उज्जैन में 1 व 2 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इन्दौर सहित 20 जिलों में हैं। इन 56 प्रोजेक्ट से 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आएगा, जिससे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा कॉन्क्लेव तक और बढ़ेगा। कॉन्क्लेव में 800 से अधिक इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। साथ ही 30 फॉरेन डेलिगेट्स भी सहभागिता करेंगे। कॉन्क्लेव में बड़े उद्योपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने की बजाय सरकार का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जाए। इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और इंडिविजुअल इन्वेस्टर को प्राथमिकता दे रही है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों। कॉन्क्लेव में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट पर काफी फोकस किया जा रहा है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उत्पादों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इससे निवेशक सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। प्रदेश की औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से चर्चा करने और उद्योगपतियों को जानकारी प्रदान करने के लिये पांच सेक्टोरियल सेशन भी होंगे। इसमें विषय विशेषज्ञ उद्योगपतियों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में 644.97 एकड़ भूमि पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों के प्लांट लगाए जाएंगे, जिसमें लगभग 8014.94 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइसेस, टेक्नीकल टेक्सटाईल, एडवांस कार्बन, सीमेंट, ऑक्सीजन सिलेण्डर, इथेनॉल, कपड़ा एवं परिधान, डिटर्जेंट इत्यादि उत्पादों पर केन्द्रित इकाईयां उज्जैन और इन्दौर संभाग के जिलों में स्थापित की जाएगी। रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से वीईसीवी लिमिटेड द्वारा ऑटो-ओईएम उत्पाद, श्रीजी पॉलीमर द्वारा प्लास्टिक प्रोडक्ट, बेस्ट कॉर्पोरेशन द्वारा गारमेंट, इंवायरो रिसाइकलिंग द्वारा प्लास्टिक रिसाइकलिंग, सुधाकर पाईप्स द्वारा पीवीस पाईप्स, गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा गैस डिस्ट्रिब्यूशन, ब्रांड कांसेप्ट द्वारा बैग मेन्युफेक्चरिंग, यासेन द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, वनुषी प्रा.लि. द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, टेटवेलप्स द्वारा ई-बाईक और ई-साइकल पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाईयों का वर्चुअल भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। औद्योगिक विकास के प्रति जन-जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने पहुंचाने के लिये लोकार्पण एवं भूमि पूजन के इन कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ जन-सामान्य भी उपस्थित रहेंगे।
रतलाम,
29/Feb/2024,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत 29 फरवरी को संपूर्ण प्रदेश के साथ रतलाम जिले के करोडों रुपए लागत के ढाई सौ से अधिक निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। इस दौरान रतलाम विधायक सभागृह में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा जिले के नामली, जावरा, सैलाना, आलोट तथा अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर 3ः00 से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आमजन आदि उपस्थित रहेंगे। भूमिपूजन लोकार्पण वाले कार्यों में डामर रोड, सीसी रोड, मांगलिक भवन निर्माण, सामुदायिक भवन, घाट एवं शेड निर्माण, सिंचाई परियोजनाएं, तालाब निर्माण, पुल पुलिया निर्माण, बाउंड्रीवॉल, शेड निर्माण आदि शामिल है
Bharat24x7News Online: Latest News