Breaking News

बंगाल में अत्याचारों के खिलाफ भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन,

रतलाम,

01/Mar/2024,

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर 1 मार्च को रतलाम में जिला भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोध में होगा। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के निर्देश पर सभी जिलों एवं शहरों में प्रदर्शन किए जाएंगे। रतलाम में जिला पंचायत के बाहर न्यायालय चौराहा पर 1 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन होगा। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया है।

 

 

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …