Breaking News

आलोट क्षेत्र मे चोरी, लूट करने वाला शातिर कंजर आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,

23/04/2023,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रतलाम सिद्धार्थ बहुगुणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम सुनील पाटीदार (रापुसे) के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के द्वारा थाना प्रभारी आलोट शिव मंगल सिंह सेंगर को हत्या, चौरी ,लूट, डकैती जैसे अपराध घटित करने वाले कंजरो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना आलोट के थाना प्रभारी द्वारा थाने के बल की पुलिस टीम बनायी गयी एवं सक्रीय मुखबीर कंजरो की सूचनाए देने हेतु लगाया गया । मुखबीर द्वारा सूचना के आधार पर फरियादी युसुफ खां पिता असरफ खां जाति मेवाती मुसलमान के साथ लूट की घटना कारित करने वाला कुख्यात 5000 रुपये का फरारी बदमाश कंजर रामलाल कंजर रेल्वे स्टेशन आलोट के पास मीणा कालोनी के तरफ खडा है तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा फरारी बदमाश रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राज. को गिरफ्तार किया गया एव न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 1.रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान, आपराधिक रिकार्ड, आरोपी रामलाल पिता शराफा कंजर उम्र 40 साल निवासी लाखाखेडी थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान के विरुद्ध हत्या, लूट एवं डकैती जैसे 05 गंभीर मामले दर्ज है। सराहनीय कार्य निरीक्षक शिवमंगल सिंह सेंगर, उनि जोरावरसिंह, उनि एल.एन.गिरी, सउनि कैलाश बोराना ,आर.राधेश्याम चौहान, शक्तिपालसिह सिसोदिया ,राजेश चौधरी ,शौकिनसिंह ,हरिशंकर ,कांतिलाल औहरिया , बाबुलाल,ओम रावत ।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …