रतलाम,
09/Feb/2022,
संस्था की जिला अध्यक्ष आशा गुप्ता ने एसपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि हमारी संस्था HCFSA संस्था जो कि रतलाम में बेजुबानों की सेवा,उन पर हो रहे अत्याचारों को रोकना ,और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करती है।नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे श्वानों के बधियाकरण में भी हमारी संस्था निरंतर अपनी सेवा दे रही है। सचिव पल्लवी टाक ने बताया कि पुलिस का सहयोग संस्था को निरंतर मिलता रहता है।आगे भी संस्था चाहेगी की आपका सहयोग मिले।एसपी ने संस्था के कार्यों की सराहना की और संस्था को पूर्ण सहयोग देने का आश्वस्त किया इस मौके पर संस्था की जिला अध्यक्ष आशा गुप्ता, उपाध्यक्ष सरोज गुप्ता, सचिव पल्लवी टाक, वेदप्रकाश और अर्पित उपाध्याय ,भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन परिहार तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे,
Bharat24x7News Online: Latest News
