Breaking News

कलेक्टर और एसपी ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सक्त्ती (छ. ग.)

30/06/2023

रवि कुमार खटर्जी ब्यूरो रिपोर्ट
सक्त्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे द्वारा जिले में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने आज विधानसभा क्षेत्र सक्त्ती के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर और एसपी ने आज बाराद्वार तहसील अंतर्गत सकरेली (बा) , पुटेकेला, कुरदा , सेंदरी एवं नगरदा के बूथ का निरीक्षण किया। उनके द्वारा सभी बूथों में पेयजल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, शौचालय की उपलब्धता का निरीक्षण करते हुवे सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी क्रम में उनके द्वारा तहसील सक्त्ती के नगरीय क्षेत्र अंतर्गत बनाए गए विभिन्न बूथ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार बाराद्वार विद्याभूषण साव , तहसीलदार सक्त्ती मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार अनुराधा पटेल तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई-कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की-मिलावट के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी-वार्ड 9 त्रिलोक विजय हनुमान मंदिर के सामने प्रांगण में लगेंगे पेवर ब्लॉक महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन-श्रावण-भादौ मास में भस्म आरती पर मंदिर के पट खुलने के समय में परिवर्तन रहेगा-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

🔊 Listen to this रतलाम रिक्रूट कार्यालय ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा …