Breaking News

कलेक्टर ने मिनी स्टाप डेम निर्माण कार्य का लिया जायजा,

सक्ती ( छ, ग,)

16/02/2023

रवि कुमार खटर्जी जिला ब्यूरो

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप किसानों के खेतों में सुविधाजनक ढंग से फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी पहुंचाने और साथ ही जल संरक्षण की दिशा में विशेष पहल करने के प्रयास सक्ती जिले में किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जैजैपुर विकासखण्ड के अंर्तगत आने वाले ग्राम पंचायत भोथिया में बन रहे मिनी स्टाप डेम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की इस कार्य को समय सीमा में पूरा करें,इसके लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्टाप डेम और जलाशय के पानी का उपयोग किसानों के फसल के लिए हो सके। इसके लिए उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने आगे कहा कि जिले में निर्मित सभी स्टाप डेम में पर्याप्त जल भराव हो। इसके लिए सड़ते शटर सभी में बरसात के पहले ही व्यवस्थित कर दिए जाएं। ताकि बंद शटर में समुचित मात्रा में पानी को एकत्रित किया जा सके।इस संबंध में उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा बढहा कर एक फसल से दो फसलों में उनके खेतों को तब्दील करना और उनकी आमदनी बढहा कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना प्रमुख लक्ष्‌य है। इस अवसर पर सक्ती एसडीएम पंकज डाहिरे, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता, जैजैपुर जनपद पंचायत सीईओ वर्षा रानी , जैजैपुर बीएमओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन, जिले के 6 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री श्री मोदी को 12 वर्ष के निरंतर कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, पुलिस को 19 पेटी अवैध शराब को पकड़ने में मिली सफलता, दो मोटर साईकिल की आपसी में भिड़ंत घायल हुए दो बुजुर्ग व्यक्तियों वानों ने पहुँचाया अस्पताल,

🔊 Listen to this उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक …