Breaking News

सवाईमाधोपुर में किसान महापंचायत। राकेश टिकैत के साथ श्योपुर के किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला मंच साझा करके सभा को संबोधित करेंगे

श्योपुर,

02/Apr/2022, 

रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट,

श्योपुर के पड़ोसी जिला राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एमएसपी की गारंटी मांग को लेकर किसान, मजदूर, बेरोजगार महापंचायत आज शनिवार को आयोजित की जा रही है । महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता राकेश टिकैत जी संबोधित करेंगे ! राकेश टिकैत के साथ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला भी अतिथि के रूप मंच साझा करेंगे व महापंचायत को संबोधित करेंगे । महापंचायत में प्रमुख रूप से एमएसपी की गारंटी की मांग, सरसों, गेहूं चने के अच्छे दाम, आंदोलन के मुकदमे वापस करने, शहीद किसानों को सम्मान देने, लखीमपुरखीरी में किसानों को न्याय देने, किसानों की आय दोगुनी करने, किसानों के कर्ज माफ कर, करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार देने, निजीकरण/ महगांई को खत्म करने की मांग की जाएगी । राधेश्याम मीणा मूंडला ने श्योपुर से अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में भागीदारी करने का आह्वान किया है !

Check Also

विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज-भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव जिलाध्यक्ष बँधवायेंगे राखी-ग्रामीणों की बार बार शिकायत पर प्रशासन ने गौशाला को ध्वस्त किया।-ईद मिलाद जुलूस में तेज ध्वनि में डीजे बजाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

🔊 Listen to this उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में …