Breaking News

आंसू झलक गए आंखों से जब परायो ने बनाया अपना,

आंसू झलक गए आंखों से जब परायो ने बनाया अपना”

शासकीय डयूटी पर कर्तव्यनिष्ठ शासकीय सेवकों को समाजसेवी महिलाओं ने बांधी राखी !
रतलाम :- रतलाम के समाजसेवी द्वारा शासकीय डयूटी पर कर्तव्यनिष्ठ शासकीय सेवक पुरुषों को समाजसेवी महिलाओं ने राखी बांधी व पुरुष समाजसेवियों ने कर्तव्यनिष्ठ महिलाओं से राखी बंधवाई ।
जब हम सब अपने घरों में त्यौहार हर्षउल्लास से मनाते हैं वही हमारा त्यौहार खुशी से मन सके इसके लिये बड़ी संख्या में हमारे हितरक्षक देश की सीमाओं और अंदर अपने परिवार से दूर कर्तव्य पर उपस्थित रहते है ऐसे ही कर्तव्यनिष्ठ शासकीय सेवको के साथ उनके अकेलेपन के अवसाद को दूर करने के लिये समाजसेवियों के द्वारा आज भाई बहन के रक्षा का सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम जिसमें सरकारी हॉस्पिटल में जो डॉक्टर व अन्य इमरजेंसी सेवाएं देने वाले, पुलिसकर्मी जो शहर में डयूटी दे रहे हैं, ऐसे कई कर्तव्यनिष्ठ जो अपनी सेवाएं देकर इस राखी के पर्व से अपने आप को दूर महसूस कर रहे हैं उन्हें इस पहल को सराहा और कहा कि हमे पहली बार घर से बाहर घर जैसा आभास हुआ । इस अवसर पर मानव अधिकार एवं
अपराध नियंत्रण संगठन संस्था व ग्राहक पंचायत के कचरू राठौड़,म प्र जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय,भाजपा किसान मोर्चा व ग्राहक पंचायत के जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल,अवतार समाज सेवा संगठन के मनीष बैरागी , वंदना पाँचाल, भारती पाँचाल,जिला प्रभारी हेमन्त तायडे, लाली पाँचाल, टुकटुक,दशरथ भारती, शुभम सिखवाल आदि मोजूद थे ।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …