रतलाम,
20 मई 2021,
रतलाम शहर में आगामी 22 मई से ई-पास सिस्टम लागू होगा, बगैर पास के कोई भी व्यक्ति शहर में इधर-उधर घूम नहीं सकेगा, आ-जा नहीं सकेगा। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान देखने में आया है कि प्रायः अनेक व्यक्ति बगैर किसी ठोस कारण के या किसी बहाने से शहर में घूमते पाए गए हैं जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। शहर में संक्रमण अभी बरकरार है, इसके नियंत्रण के लिए आवश्यक है कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन हो। कलेक्टर ने बताया कि ई-पास बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो मोबाइल से किया जा सकेगा जिसमें नाम, पता, आधार नंबर की आवश्यकता होगी। मात्र 4 घंटे में ई-पास बनकर संबंधित आवेदक के मोबाइल पर पहुंच जाएगा। ई-पास हासिल होने के बाद भी संबंधित व्यक्ति को अपनी आईडी अपने साथ रखना होगी जो व्यक्ति ई-पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ होंगे वे व्हाट्सएप पर आवेदन प्रेषित कर सकेंगे उन्हें व्हाट्सएप पर अनुमति मिल जाएगी। जिले के अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों को भी ई-पास बनवाना अनिवार्य होगा। अस्पताल में भर्ती मरीज के अटेंडर, परिजन हेतु, चिकित्सकीय परामर्श हेतु, कोविड जांच, सिटी स्कैन, ब्लड जांच, एक्सरे, सोनोग्राफी आदि की जांच हेतु मेडिकल स्टोर से दवाई करने हेतु, निकटतम संबंधी की मृत्यु होने संबंधी एवं अति आवश्यक कार्य हेतु जारी होंगे। पास की वैधता कार्य एवं परिस्थितियों के अनुसार रहेगी। मीडिया कवरेज के संबंध में बताया गया है कि मीडियाजनों को उनके संस्थान के परिचय पत्र साथ रखना होंगे। ई-पास बनवाने के लिए http://www.ratlamepass.in लिंक का उपयोग किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या होने पर लोक सेवा प्रबंधक अंकित बघेल (मोबाइल नंबर 7879824547) से परामर्श लिया जा सकता है
रतलाम,
20 मई 2021,
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शुक्रवार 21 मई को योग से निरोग कार्यक्रम के जरिये संवाद करेंगे। यह संवाद होम आइसोलेशन प्रतिभागियों एवं योग प्रशिक्षकों से होगा। सुबह 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में गुरु देव श्रीश्री रविशंकर और योगगुरु स्वामी रामदेव शामिल होंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान जिलों के योग से निरोग प्रतिभागियों और योग प्रशिक्षकों से संवाद स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार, आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरत बैरागी और इण्डियन योग एसोसिएशन की चेयरपर्सन डॉ. पुष्पांजलि शर्मा उपस्थित रहेंगी। शुरूआत में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी योग से निरोग कार्यक्रम की जानकारी देंगी। अंत में प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन उपसचिव शिक्षा श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव करेंगी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, संभागीय अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एनआईसी के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents पर प्रसारित होगा।
Bharat24x7News Online: Latest News