Breaking News

आखरी श्रावण सोमवार को दिन भर कावड़ियों का आना-जाना रहा जारी

रतलाम

05/Aug/2025

सैलाना नगर से पांच किलोमीटर दूर अड़वानिया-शिवगढ़ मार्ग पर स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर तथा सरवन रोड स्थित कल्याण केदारेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के चौथे सोमवार को मंदिर में दिन-भर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा पूजा-अर्चना होती रही। नयागांव रतलाम, माही नदी तंबोलिया, दिवेल,गोपालपुरा,गुणावद, बारोड़ा भरोड़ा आदि गाँवों से सैलाना केदारेश्वर के लिए आई पैदल कावड़ यात्री शिव भक्त के रूप मे नजर आये। ये शिव भक्त डीजे की धुन पर न्रत्य करते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगा कर चल रहे थे। कावड़ यात्रा में किसी ने भगवान शिव का रूप तो कोई नंदी के वेश में नजर आए। साथ मे भूतों की बारात भी चल रही थी तथा महिलाएं सिर पर कलश रखकर नृत्य करते हुए जा रही थी । इन पुरी कावड़ यात्राओं व केदारेश्वर मंदिर आए भक्तों की व्यवस्था में एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया दिन भर दलबल व रक्षा समिति के सदस्यों के साथ लगे रहे और पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की गई। जिससे हर आने वाली कावड़ यात्रियों व भक्तगणो को अडवानिया से केदारेश्वर मंदिर तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …