Breaking News

नई ग्रामसभा गठन के लिए प्रस्ताव हुआ पारित

नई ग्रामसभा गठन के लिए प्रस्ताव हुआ पारित

रतलाम

31/Jul/2024

रतलाम ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम जिले के सैलाना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत आम्बापाड़ा के खारचां मछरा में पेसा एक्ट के तहत नवीन ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित किया गया है। रतलाम के पेसा एक्ट जिला समन्वयक के निर्देशानुसार सैलाना के समीप ग्राम पंचायत आम्बापाड़ा के खारचां मछरा में पेसा एक्ट की नवीन ग्राम सभा का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें पेसा ब्लाक समन्वयक अरुण पटेल द्वारा पेसा एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए,पेसा से संबंधित जल,जंगल, जमीन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सदियों से चली आ रही रूढ़ी प्रथा संस्कृति परंपरा के बारे में बताया गया व पेसा कानून लागू होने से ग्रामीणों को विशेष ग्राम सभा के बारे में बताया, जिसमे ग्राम सभा का गठन,ग्राम सभा की शक्तियां,प्रबंधन, खनिज,मादक पदार्थों पर पाबंदी,श्रम शक्ति की योजना,गांव में वनोपज, महिला बाल विकास योजना एवं आदिवासी परंपरा को बनाए रखने की जानकारी दी गई। ग्रामिणजनों ने सर्वसम्मति से ग्राम सभा के अध्यक्ष के लिए आनंद सिंह पिता कालु मईड़ा को चुना गया। कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को प्रेषित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आम्बापाडा सरपंच संका बाई मईडा, सचिव मोतीलाल भाभर, रोजगार सहक रितेश यादव, मोबोलाज़र दिलीप मईडा,आंनद मईड़ा,पारु मईड़ा, प्रभु मईड़ा,विक्रम मईड़ा,कारण मईड़ा आदी ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Check Also

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  में  सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को करेंगे उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का वितरण, हरीफाटक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने से एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल,  नामली, आलोट एवं बाजना में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर होंगे आयोजित, समान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद,

🔊 Listen to this उज्जैन, जिला आयुष अधिकारी डॉ मनीषा पाठक ने बताया कि बारहवें …