Breaking News

भाजयुमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुतले जलाए,

रतलाम,

18/Apr/2025

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर गुरुवार को सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के पुतले जलाए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में पुतला दहन के दौरान नारेबाजी भी की गई |
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के  खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इससे जाहिर हो गया है कि कांग्रेस ने दशकों तक संस्थानों, सार्वजनिक धन और राष्ट्रीय विरासत को अपनी निजी संपत्ति  समझा। इससे ये भी पता चल गया है कि  गांधी परिवार ने कांग्रेस के ढांचे का उपयोग कर निजी धन अर्जित किया
और देश की जनता को धोखा दिया है।देश भर में इससे नाराजी है|

पुतला दहन के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, भाजयुमो जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत,सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री शुभम् चौहान, संजय जाट, राहुल जाधव, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम मूणत, सिद्धार्थ मूणत, प्रतीक विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार,दीप सिंह देवड़ा,जयेश जाजोरिया,राहुल टांक, जैनम जैन , सूरज कुशवाह, राजकुमार भाटी, राहुल पांचाल एवं युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …