Breaking News

एस डी एम ने किया सैलाना स्थित उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

सैलाना

01/Apr/2024

तहसील रिपोर्ट- शंकरलाल पाटीदार

सैलाना अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुमार जैन ने सोमवार को सैलाना अनुभाग के कोठारी वेयरहाउस में स्‍थापित मार्केटिंग सोसायटी के गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर उपार्जन के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। एस.डी.एम. जैन ने उपस्थित किसानों से चर्चा कर उन्‍हें समर्थन मूल्‍य पर गेहूं विक्रय के लिए लाने हेतु प्रेरित किया। SDM ने बताया कि सरकार द्वारा 2400 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है। SDM जैन ने उपार्जन कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि वे पंजीकृत सभी किसानों से संपर्क कर उनके स्‍लॉट बुकिंग करवाकर, गेहूं विक्रय के लिए लाने के लिए प्रेरित करें। जैन ने उपार्जन केंद्र पर किसानों के लिए की गई छाया, पेयजल व्‍यवस्‍था, तोल के लिए इलेक्‍ट्रानिक तोल कांटे की व्‍यवस्‍था, गेहूं छानने के लिए छानने की व्‍यवस्‍था, नमी मापक यंत्र की व्‍यवस्‍था, बारदान की व्‍यवस्‍था, भण्‍डारण की व्‍यवस्‍था, उपार्जित गेंहू के परिवहन की व्‍यवस्‍था, भुगतान व्‍यवस्‍था का अवलोकन किया। उन्‍होने गेहूं उपार्जन केंद्रों एवं शासन व्‍दारा निर्धारित मूल्‍य से संबंधित फ्लेक्‍स, बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। किसान भाइयों को किसी भी तरह से परेशानी न हो और समय पर उनकी उपज का तोल हो जाए इस का विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित समिति के अधिकारियों को दिया गया।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …