Breaking News

दस हजार का ईनामी सौरभ मराठा को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

रतलाम,

05/Apr/2024,

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय,

रतलाम. 21 मार्च को बांगरोद- नेगड़दा मार्ग पर केशव पिता विष्णुलाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी ग्राम सेमलिया थाना नामली व गजेन्द्र पिता पुनमचंद्र डोडिया जाति नाई उम्र 29 साल निवासी ग्राम अमलेटा थाना नामली की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर शव को महु नीमच फोरलेन हाईवे रोड काण्डरवासा फंटे पर फैंक कर भाग गये थे। थाना नामली पर अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 302, 201, 120-बी, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में हैं। रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (रतलाम ग्रामीण) अभिलाष कुमार भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम एवं सायबर सेल की टीम द्वारा कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं एवं शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ के दौरान दिनांक गुरुवार को सौरभ पिता बसंतीलाल गेहलोत उम्र 26 साल निवासी सैलाना रोड नामली, विजय पिता बसंतीलाल मेट उम्र 26 साल निवासी खेडापति हनुमान मंदिर रोड नामली एवं दीपक पिता माणकलाल गेहलोत उम्र 28 साल निवासी कुमावत मोहल्ला नामली को गिरफ्तार किया गय। एवं आज शुक्रवार को फरार ईनामी आरोपी सौरभ रोगें पिता सुरेश रोगें जाति मराठा निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी सौरभ मराठा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000 रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।

इन कि रही भुमिका-

निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि अनुराग यादव, उनि रविन्द्र कुमार मालवीय, उनि सचिन डावर, प्र.आर.650 शैलेष ठकराल, आर 548 मनोहर नागदा, आर 269 मयंक जाटव, आर. 556 कुलदीप व्यास थाना नामली एवं आर. मयंक व्यास सायबर सेल, आर विपुल भावसार सायबर सेल, सउनि शिव नामदेव, प्र.आर. योगेन्द्र जादोन, आर.विजय पंजाबी का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही जारी-जनगणना कार्य में नियुक्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण-शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न-आई. टी. आई. रतलाम में 27 फरवरी को युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन-मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न दुकानों से पनीर, मिठाई, दूध के नमूने लिए गए-विद्युत मोटर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार ₹2.40 लाख का मशरूका जप्त

🔊 Listen to this उज्जैन, आगामी त्यौहार होली और रमजान को ध्यान में रखते हुए …