Breaking News

जिला कलेक्टर व एसपी ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण

रतलाम,

21/Apr/2024,

ब्यूरो चिफ कृष्णकांत मालवीय,

रतलाम. शनिवार को रतलाम जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने रतलाम जिले के अन्तर्गत लगने वाली सीमाओं पर मौजूद की चेक पोस्ट का निरीक्षण किया है। आपको बतादे की स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले की अंतर राज्य तथा अंतर जिला सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। जहां मौजूद निगरानी दल तथा फ्लाइंग स्क्वाड निरंतर नजर रख रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा, अपर कलेक्टर आर.एस मण्डलोई तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इन चैक पोस्टो का किया निरीक्षण-

कलेक्टर बाथम ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से लगने वाली सुखेड़ा चेक पोस्ट, पिपलोदा के आगे जालंधरखेड़ा चेक पोस्ट व मंदसौर जिले से लगने वाली माननखेड़ा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि इधर से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनो की चेकिंग की जाए। परंतु अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति परेशान नहीं हो। कोई भी संदेहास्पद वस्तु या सामग्री पाई जाने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए। नियम अनुसार दस्तावेजी कार्रवाई की जाए। तैनात निगरानी दल सतर्कता तथा गंभीरता के साथ कार्य करें। साथ ही कलेक्टर द्वारा सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, रात्रि में उचित प्रकाश व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा भी पुलिस बल को आवश्यक निर्देश अनुसार की जाने वाली कार्रवाइयों के संबंध में दिशा निर्देशित दिए।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …