Breaking News

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और जनसमर्थन से ग्रामीण क्षेत्र में होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत – विधायक डामर

रतलाम,

06/May/2024,

मोदी सरकार के विकास कार्यों व सुशासन से आमजन खुश हैं। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है। आम जन के जनसमर्थन और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजय होगी।
यह विचार रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किये। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रत्येक बूथ से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आग्रह किया। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने विधायक श्री डामर व भाजपा प्रत्याशी श्रीमति चौहान, विधानसभा प्रभारी अशोक पोरवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, वरिष्ठ नेता ईश्वर लाल पाटीदार, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पंड्या, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट व भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सालाखेडी, सनावदा, नगरा, बड़ोदिया, रिंगनिया, हतनारा, मलवासा, बड़ा जड़वासा, छोटा जड़वासा, बाजनखेड़ा, सेजावता, धौंसवास आदि गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा को विजय बनाने की अपील की।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …