Breaking News

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया वार्ड 46 में 30 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन,

रतलाम,

13/May/2025

वार्ड क्रमांक 46 में 30 लाख के विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद कमद्धीन कचवाय, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि निगम परिषद द्वारा नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाये जा रहे है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 46 स्थित राम भवन की गली में 3.40, कुम्हारो का वास में 6.60, वेदव्यास कॉलोनी में 7.40 व बरगुंडो के वास में 13.00 लाख इस तरह कुल 30.40 लाख की लागत से सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा।
उन्होने कहा कि नगर निगम परिषद जनता की मंशानुरूप विकास कार्य करवा रही है नागरिको का भी दायित्व है कि रतलाम नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपने घरो व दुकानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले।
 इस अवसर पर महेन्द्र कटारिया, अठानाजी, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पार्षद नासिर कुरेशी, सलीम बागवान, वहीद शैरानी, पूर्व पार्षद राकेश झालानी, रजनीकान्त व्यास, राजीव रावत के अलावा लक्ष्मीनारायण काका, सुजीत उपाध्याय, गणेश यादव, दिलीप टांक, प्रदीप राठौर, बसंत पंड्या सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …