रतलाम
डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों हेतु ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे और मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ अनीता मुथा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन का निरीक्षण किया।

वहां पहुंचकर उन्होंने आगामी समय में प्रशिक्षुओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग संबंधी कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, मेडिकल कॉलेज से डॉ स्वर्णकांता लिखार, चिकित्सा अधिकारी डॉ रविन्द्र डामोर उपस्थित थे।

उज्जैन
आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इससे यातायात का अत्याधिक दबाव रहने की संभावना है। यातायात डीएसपी श्री दिलीप सिंह परिहार ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए 14 फरवरी को शाम 04 बजे से 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था डायवर्ट की है।
महाशिवरात्रि के लिए डायवर्सन (मार्ग परिवर्तन) प्लान-
बडनगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा चौराहा (मुल्लापुरा) होते हुए मुरलीपुरा कृषि उपार्जन केन्द्र के मैदान में (P-10) में पार्क होंगे। नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड़ से राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (P-9) में पार्क होंगे। आगर से आने वाले वाहनों को मकोडिया आम चौराहा से खाकचौक से जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड (P-8) में पार्क कराए जाएंगे। आगर से आने वाली बसें एवं बड़े वाहनों को चौपाल सागर से उन्हेल नाका से साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी, राठौर क्षत्रीय तेली समाज मैदान (P-9) में पार्क कराएं जाएंगे। मक्सी से आने वाले वाहनों को पांड्याखेड़ी से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (P-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगे। जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे। देवास एवं भोपाल की तरफ से आने वाले वाहनों को मारुति शोरूम से पाईप फैक्ट्री से मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (P-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएंगें जहां से फिर दर्शन के लिये पैदल जा सकेंगे।

इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मन्नत गार्डन एवं इंपीरियल होटल के पीछे वाली पार्किंग (P-3) में पार्क कराया जाएगा, यहां से दर्शनार्थी सवारी बसों से कर्कराज पार्किंग तक जाएगें जहां से फिर दर्शन के लिए पैदल जा सकेंगे। इंदौर से नागदा, आगर एवं मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से बड़नगर बायपास होकर डायवर्सन किया जाएगा। मक्सी से देवास एवं इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटिक्स, पाण्ड्याखेडी चौराहा होकर सैफी पेट्रोल पंप, मारुति शोरूम से देवास रोड एवं नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्सन किया जाएगा। नागदा एवं उन्हेल की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मोहनपुरा ब्रिज से धर्मबडला होते हुए बदनावर फोर लेन से इंदौर, देवास, भोपाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था (वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र / मार्ग) –
हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश दिनांक 14.02.26 के सायं 04 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शंकराचार्य चौराहा से नृसिंह घाट तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शंकराचार्य चौराहा से दानीगेट की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दौलतगंज से लोहे के पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कंठाल चौराहा से छत्री चौक तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग तरफ वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दानीगेट से गणगौर दरवाजा हरसिद्धी पाल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। के.डी. गेट से टंकी चौराहा तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था-
वाहन पार्किंग व्यवस्था प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान ,इंपीरियल गार्डन, मन्नत गार्डन, हरिफाटक ओव्हर ब्रिज के नीचे, कर्कराज पार्किंग, गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, वीर दुर्गादास राठौर छत्री ग्राउण्ड, कृषि उपार्जन केन्द्र रहेगी।
इंदौर रोड से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंग
इंदौर रोड की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पार्किंग प्रशांति धाम, इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान, शनि मंदिर मैदान रहेगी। इसके अलावा मन्नत गार्डन तथा इम्पीरियल गार्डन की पार्किंग भर जाने पर इंदौर, मक्सी रोड़, देवास, भोपाल की ओर से आने वाले वाहनों को उपरोक्त पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया जाकर दर्शनार्थियों को लोक सेवा वाहनों से कर्कराज पार्किंग तक भेजा जाएगा।
मक्सी, बड़नगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग
मक्सी, बडनगर, नागदा, आगर की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए कार्तिक मेला ग्राउण्ड, दुर्गादास राठौर छत्री, गुरुद्धारा प्रस्तावित अस्पताल भूमि, कृषि उपार्जन केन्द्र पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है।
पार्किंग प्लान
प्रशांतिधाम पार्किंग- इंदौर की ओर से आने वाले चार-पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पार्किंग- मक्सी तथा देवास की ओर से आने वाले चार-पहिया एवं अन्य वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। इंपीरियल गार्डन पार्किंग- इंदौर,देवास एवं मक्सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। मन्नत गार्डन पार्किंग- इंदौर,देवास एवं मक्सी ओर से आने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग- व्ही.आई.पी. वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग- मक्सी एवं बड़नगर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। क्षत्रीय राठौर तेली समाज पार्किंग- आगर एवं नागदा से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। गुरुद्वारा प्रस्तावित अस्पताल मैदान पार्किंग- आगर,बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले दो-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। कृषि उपार्जन केन्द्र- आगर,बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले चार-पहिया वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।
दो-पहिया वाहन पार्किंग प्लान
इंदौर,देवास,मक्सी रोड़ से आने वाले दो पहिया वाहन जंतर-मंतर होते हुए लालपुल टर्निंग से कर्कराज पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। बड़नगर एवं नागदा की ओर से आने वाले समस्त दो-पहिया वाहनों को क्षत्रीय तेली समाज के बगल में मैदान एवं गुरुद्वारा (प्रस्तावित अस्पताल) की भूमि पर पार्क कराया जाएगा।
पार्किंग से निकास मार्ग
जो वाहन कर्कराज पार्किंग में पार्क होंगे, वो लालपुल टर्निंग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज से सिंहस्थ बायपास से इंदौर, भोपाल, देवास, नागदा, आगर की ओर जा सकेंगे। जो वाहन हरिफाटक होटल के पीछे की पार्किंग में पार्क होंगे वो वाकणकर ब्रिज से दाउदखेडी, सिंहस्थ बायपास होकर बाहर की ओर जा सकेंगे। हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क होने वाले वाहन नीलगंगा चौराहा से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेडा चौराहा से इंदौर, भोपाल एवं देवास की ओर जा सकेंगे।

उज्जैन
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हिमांशु अग्रवाल द्वारा कार्यवाही की गई। अग्रवाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की मक्सी रोड पिंगलेश्वर मार्ग साँची फैक्ट्री के समीप मुन्नालाल नामक व्यक्ति मोटर साइकिल से दूध की कैनो में रख कर अवैध शराब का परिवहन कर रहा है।श्री अग्रवाल द्वारा मुस्तैदी से अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुँच कर नाकेबंदी की गई। वाहन क्रमांक MP13EM8506 को सामने से आता देख वाहन को बलपूर्वक रोक कर चालक मुन्नालाल से पूछताछ की एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी मुन्नालाल के आधिपत्य से वाहन में टंगी दूध की कैन से 95 पाव देशी मदिरा मसाला,थैले में से 30 पाव देशी मदिरा मसाला के, 4 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं एक पेटी देशी मदिरा मसाला की जब्त की गई। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 76.8 बल्क लीटर होना पायी गई। बरामद मदिरा एवं वाहन जब्त कर कब्जे में लिया गया। मौके पर वाहन चालक आरोपी मुन्नालाल पिता अमरचंद निवासी हीरा मिल की चाल के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) , 34(2) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में कंट्रोलर श्री मुकेश रंदा, डिप्टी कंट्रोलर प्रतीक गुप्ता, मुख्य आबकारी आरक्षक प्रेम चंद्र जटिया, आरक्षक सुनील अमृतिया, आरती देवड़ा का विशेष सहयोग रहा।

रतलाम
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के परिपालन में रतलाम जिले के बनवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम नंदावता में “जल अर्पण दिवस“’ गर्व का पर्व हर पल नल जल कार्यक्रम का आयोजन पीएचई कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ टंकी परिसर में रंगोली बनाकर किया गया। बालिकाओं द्वारा ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई। सरपंच शिवनारायण मालवीय ने कलश में लाए जल से शिव मंदिर में अभिषेक किया। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के आगे साफ-सफाई कर नल कनेक्शनों की पुष्प हार व स्वस्तिक बनाकर पूजा अर्चना की, जल से जुड़े भजन एवं गीत गाए। बच्चों ने जागरूकता हेतु जल बचाने के नारों के साथ रैली निकाली। क्रियान्वित नल जल योजना का उचित संचालन, पेयजल स्रोत ट्यूबवेल,संपवेल नल का रखरखाव , पेयजल को सुरक्षित रखने एवं पेयजल स्रोतों को साफ-स्वच्छ बनाए रखने हेतु ग्रामीण जनों द्वारा शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नल चालक श्रीपाल सिंह सोलंकी का नलजल योजना को नियमित एवं व्यवस्थित चलाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पीएचई सहायक यंत्री इरफान अली ने ग्राम नंदावता की जल एवं स्वच्छता समिति को विधिवत चलाने के लिए बधाई दी एवं जल बचाने की सरल विधियों की जानकारी दी। जनपद सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम पांचाल, उपसरपंच भरत लाल मालवीय, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवराम मतानिया ने जल के महत्व को बताते हुए उसे सहजने की बात कही। जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने ग्रामीणों को जल अर्पण दिवस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच शिवनारायण मालवीय उपयंत्री जिगनेश बामनिया, सचिव रामचन्द्र डाबी, सहायक सचिव ओमप्रकाश जायसवाल, शिक्षक कृष्णा कुंवर झाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शारदा राठौड़ , विकास खंड समन्वयक पप्पू सिंह डावर, प्रमोद चाड , पन्नालाल दिया, लक्की खोईवाल, दशरथ बैरागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद व्यास ने तथा आभार सचिव रामचन्द्र डाबी ने किया।

Bharat24x7News Online: Latest News