रतलाम
सायबर ठगी के नए नए तरीकों से लोगों को ठगने के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सायबर फ्रॉड के तरीके और उनसे बचने के उपाय के बारे में समय समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में वर्तमान में सायबर फ्रॉड का जो तरीका सायबर अपराधियों द्वारा अपनाया जा रहा है उसमें सायबर अपराधी .apk या .exe फाइल भेजकर आम लोगों के साथ अलग अलग तरह से धोखाधड़ी कर रहे है। लोग इस तरह की apk फाइल किसी अनजान वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने वाले विज्ञापन से डाउनलोड कर लेते है। इसके साथ है हैकर्स व्हाट्सएप के माध्यम से भी SBI YONO आधार या पेन कार्ड अपडेट, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना या कोई शादी का आमंत्रण कार्ड के नाम से apk फाइल भेजते है। वर्तमान में लोग एल पी जी गैस बुकिंग के नाम पर लिंक या apk फाइल भेजकर धोखाधड़ी कर सकते है। इस प्रकार की लिंक या apk फाइल से हैकर्स हमारे व्हाट्स ऐप को हैक करके भी हमारे कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप में को हमारे व्हाट्स ऐप नंबर से apk फाइल भेज देते है। लोग परिचित के वॉट्सएप नंबर से आई apk फाइल को विश्वास करके ओपन कर लेते है। इसलिए हमें व्हाट्स ऐप अकाउंट को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए व्हाट्स ऐप अकाउंट की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स को इनेबल रखना चाहिए। Apk फाइल को जाने अनजाने में ओपन करते ही यह हमारे डिवाइस में ऑटो इंस्टॉल हो जाती है। जिससे हमारे डिवाइस का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है। जिससे सायबर अपराधी हमारे फोन के मैसेजेस रीड कर लेते है जिसमें सेंसिटिव फाइनेंशियल इनफॉर्मेशन जैसे OTP, PIN आदि हैकर्स के पास चले जाते है। हमारे फोन का पूरा कंट्रोल सायबर अपराधी के पास चले जाने से वे हमारे खाते से अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, या फंड ट्रांसफर करने में सक्षम हो जाते है। यदि अनजान apk फाइल आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन ऑफ कर देना चाहिए। तथा तुरंत आपके बैंक में पहुंचकर बैंक खाते को फ्रिज करवाना चाहिए। आपके फोन में एंटीवायरस या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया kavach –2 ऐप इंस्टॉल कर हिडेन या हार्मफुल apk फाइल की पहचान कर तुरंत ही डिलीट कर देना चाहिए।
नोट : किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधडी का शिकार हो जाने पर तुरंत सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे या अपने नजदीकी पुलिस थाने व सायबर सेल पर संपर्क करे।
रतलाम
शहर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशानुसार होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर एवं क्रिस्टल स्पा सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान संबंधी जानकारी ली गई तथा स्पा सेंटर में उपलब्ध कमरों की बारीकी से चेकिंग की गई। साथ ही मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ विवरण, आगंतुक रिकॉर्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्पा संचालकों को निर्देशित किया गया कि सभी कर्मचारियों का सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित संधारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।

इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रतलाम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु होटल, लॉज एवं स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रतलाम
दिनांक 02.03.2026 को रतलाम जिले में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धूमधाम से बरबड हनुमान मंदिर पर मनाया जावेगा, इस दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है:-
1. सैलाना से रतलाम शहर की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सेजावता फंटा एवं जावरा अंडर ब्रीज होते हुए शहर में जायेंगे |
2. शिवगढ़ एवं वन विभाग तिराहा से राम मंदिर एवं मेडिकल कॉलेज की ओर आने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट, सेजावता होते हुए जायेंगे |
3. सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर, मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट होते हुए जायेंगे ।
4. सुभाष नगर ब्रीज से 80 फिट रोड होते हुए सैलाना की ओर जाने वाले भारी वाहन एवं चार व दो पहिया वाहन हनुमान जयंती पर बरबड हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के दौरान वरोठ माता मंदिर रिंग रोड़ होते हुए जायेंगे ।
कार्यक्रम मे आने वाले वाहन हेतु पार्किंग व्यवस्थाः-
1. श्री जी पेलेस चार पहिया वाहन पार्किंग ।
2. रघुवीर आश्रम दो पहिया वाहन पार्किंग ।
3. अमृत गार्डन पार्किंग ।
4. अंजनी धाम पार्किंग ।
5. गंगा सागर कॉलोनी पार्किंग ।
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर्व के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा, शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि दो पहिया वाहन का उपयोग करते हुए मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।
रतलाम
जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को निरन्तर प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए सजगता से प्रयास कर रहे है। जिसका प्रतिफल भी मिल रहा है । उक्त विचार विभिन्न अतिथियों ने जावरा जनपद पंचायत में आयोजित विधायक निधि से प्रदाय पेयजल टेंकर वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किये। विधायक डॉ पांडेय ने जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र में 13 ग्राम पंचायत गोंदी धर्मसी, झालवा, नेतावली, परवलिया, मोयाखेड़ा, ढोढर, हनुमंतिया, रोला, कामलिया, पिपलियासीर, मांडवी, धतरावदा, उणी पर पेयजल टेंकर प्रदाय किये गये । कार्यक्रम मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सरपंच/ सचिव उपस्थित थे।
रतलाम
अग्निवीर पदों के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल तक भारतीय सेना अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी (जीडी ) के लिए योग्यता 10वीं पास, ट्रेड्समेन के लिए योग्यता 8 वीं एवं 10 वीं पास, क्लर्क/एसकेटी के लिए 12 वीं पास एवं तकनीकी के लिए योग्यता 10 वीं एवं 12 वीं पास तथा महिला सैन्य पुलिस के लिए योग्यता 10 वीं पास आवेदन कर सकते है। साथ ही स्थायी पदों के लिए नर्सिंग असिस्टेंट/सिपाही फार्मा के पद भी उपलब्ध हैं। पंजीकरण की तिथि 13 फरवरी से 10 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। विस्तृत जानकारी एवं पंजीकरण के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं या 7648815570 एआरओ महू, 9479900334 एआरओ ग्वालियर 9039018588 एआरओ भोपाल, 7247028996 एआरओ जबलपुर पर संपर्क कर सकते हैं।
रतलाम
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के जनसंपर्क विभाग में श्री संदीप शर्मा ने आज, 01 अप्रैल 2026 को मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री शर्मा इससे पूर्व जनसंपर्क कार्यालय इंदौर में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के पद पर अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं। वे मुख्य जनसंपर्क कार्यालय/चर्चगेट में भी वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में सफलतापूर्वक पदस्थ रह चुके हैं, जहां उन्होंने रेलवे की छवि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Bharat24x7News Online: Latest News