Breaking News

पुलिस द्वारा आदिलाबाद (तेलगांना) तथा हैदराबाद मे चोरी करने वाला अंतर्राजिय गिरोह गिरप्तार-भेरुघाटा में हुई घटना के संबंध में वास्तविक तथ्य-चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरकर घायल रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता से बचाया-हुनर से होगा देश का नवनिर्माण पीएम विश्वकर्मा एडवांस प्रशिक्षण केन्द्र पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला सम्पन्न

रतलाम

सोशल मीडिया एवं कतिपय माध्यमों से ग्राम भेरुघाटा में तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने व मारपीट में दो युवकों की मृत्यु होने संबंधी भ्रामक खबर प्रसारित हो रही है। थाना सैलाना जबकि वास्तविक तथ्य यह है कि यह मामला किसी भी प्रकार के हमले का न होकर सड़क दुर्घटना का है| भेरूघाटा की घटना के सम्बंध में सभी तथ्यों पर जांच जारी है । दिनांक 02.09.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे तीन नाबालिग लड़के एक ही मोटरसाइकिल से ग्राम दौलतपुरा से अपने गांव जयसनगर (अडवानिया) लौट रहे थे। ग्राम भेरुघाटा में लक्ष्मण भगत के घर के पास लापरवाहीपूर्वक एवं तेज गति से वाहन चलाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। दुर्घटना में बाइक से गिरने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसमें से दो लड़कों की दुखद मृत्यु हो गई तथा एक घायल है।
​मृतक एवं घायल का विवरण

​मृतक:
​रमेश पिता वरसिंह भाभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी जयसनगर (अडवानिया), थाना सैलाना।
​गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा, उम्र 14 वर्ष, निवासी जयसनगर (अडवानिया), थाना सैलाना।
​घायल: ​करण पिता मनसुख मईडा, उम्र 16 वर्ष, निवासी जयसनगर (अडवानिया), थाना सैलाना (उपचाराधीन)।

रतलाम

पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी बिलपांक को एक लाल रंग की वेगनआर वाहन के अदिलाबाद से चोरी कर फोरलेन से होते हुए राजस्थान जाने की सुचना देने पर थाना प्रभारी बिंलपांक के द्वारा बल के साथ फोर लेन पर चेंकिग लगाई गई। काफी देर बाद उक्त लाल रंग की वेगन आऱ आती दिखाई दी, उक्त वाहन समस्त संसाधनों का उपयोग कर को रोकने का प्रयास किया परंतु वाहन चालक अपने वाहन को तेजी से भगाने लगा जिसे काफी मस्सकत के बाद उक्त वाहन को रुकवाया गया परंतु वाहन में बैठे चार में से दो आरोपी वाहन रुकते ही गेट खोलकर खेतों में भाग गये जिनका करीब 6 किमी तक लगातार पीछा किया गया, खेतो में सर्चिंग करवाई गई तथा काफी देर बाद दोनो भागे हुए आरोपियों को भी पकड़ा गया। प्राथमिक तौर पर उनके द्वारा थाना अदिलाबाद जिला अदिलाबाद तेलंगाना, थाना भिमिनी, हैदराबाद में कई जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है। सम्बंधित थानो को सुचित किया गया है, सम्बंधित थानो की पुलिस रतलाम के लिये रवाना हो चुकी है।

आरोपी :-
1. घनश्याम पिता बगदाराम कुमावत उम्र 44 वर्ष निवासी बांजापुरी तहसील जैतारण जिला पाली राजस्थान
2. लक्ष्मण राम पिता छगनाराम कुमावत उम्र 45 वर्ष निवासी सोजत जिला पाली राजस्थान
3. बोन्डाराम पिता करनाराम कुमावत उम्र 38 साल निवासी जैतारण जिला पाली राजस्थान
4. मानिकचंद पिता बुधराम कुमावत उम्र 35 साल निवासी बिरोल तहसील जैतारण जिला पाली राजस्थान

जप्त मश्रुका:- एक सुजुकी वेगेनार कार, सब्बल, नगदी रुपये
महत्वपुर्ण भूमिका – थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उनि. किेशनलाल रजक, प्र.आर. 67 राहुल जाट, प्र.आर. 531 तेजसिंह जगावत, प्रआर. 781 नरेन्द्रसिंह चावड़ा, प्र.आर. 483 ईश्वरसिह राठौर, प्रआर. 404 अशोक मईडा, आर. 961 रोशन राठौर, आर. रोहित चौहान, आर. निलेश अवस्या, आर. श्यामदयाल राठौर, आर. विनोद सिंगार, की महत्वपुर्ण भुमिका रही

रतलाम

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद स्टेशन पर दिनांक 02 सितंबर 2026 को दाहोद–आनंद मेमू ट्रेन से उतरने के प्रयास के दौरान एक यात्री के गिरकर घायल हो गया था, रेलवे कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 02 सितंबर 2026 को रतलाम–दाहोद मेमू ट्रेन दाहोद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर लगभग 11:23 बजे पहुंची। लगभग दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन के दाहोद–आनंद मेमू (गाड़ी संख्या 69190) के रूप में रवाना होने के पश्चात एक व्यक्ति द्वारा चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया गया। इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे गिर गया।
गार्ड द्वारा तत्काल ट्रेन को रोका गया। प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्‍टेवल अनिता ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को अटेंड किया। ड्यूटी पॉइंट्समैन चंदू भाई, ऑन-ड्यूटी टीसी जितेश तथा दाहोद जीआरपी स्टाफ द्वारा भी तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल व्यक्ति के दाहिने हाथ में कोहनी के नीचे गंभीर घाव था तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी हल्की चोटें आई थीं। स्टेशन मास्टर द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से एंबुलेंस तक पहुंचाकर उपचार के लिए जाइडस अस्पताल, दाहोद भेजा गया।
घायल यात्री की पहचान श्री दयाराम पाटीदार, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम बिरमावल, तहसील एवं जिला रतलाम के रूप में हुई। उनके पुत्र श्री जगदीश पाटीदार ने बताया कि वे अपने पिता के साथ सामान्य टिकट के माध्यम से रतलाम से दाहोद की यात्रा कर रहे थे।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने का प्रयास न करें यह जानलेवा भी हो सकता है । ट्रेन के पूर्ण रूप से रुकने के बाद ही सुरक्षित रूप से चढ़े या उतरें ।

रतलाम

प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र रतलाम में संचालित पी.एम. विश्वकर्मा एडवांस प्रशिक्षण केन्द्र पर जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर रतलाम के संयुक्त प्रयासों से तथा जिला आपदा प्रबंधन एवं संकटमोचन बल रतलाम के सकारात्मक सहयोग से आपदा प्रबंधन एवं संकट की परिस्थितियों से निपटने हेतु विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आपदा प्रबंधन एवं संकटमोचन बल के सदस्यों रामलाल कटारा, दिनेश डाबी, अजय मईडा, विदेश डामर, मनीष भाभर एवं देवेन्द्र सिंह राठौर के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।


कार्यशाला के दौरान संकटमोचन बल के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को प्रेक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से आपदा से निपटने, प्राथमिक बचाव तथा संकट की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला से लगभग 127 प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए। प्रशिक्षणार्थियों ने आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा संकट की परिस्थितियों में सही निर्णय लेने एवं बचाव कार्य करने की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र की सुश्री राखी सेन, रिफाकत अंसारी एवं वैदिक शर्मा की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन संस्था संस्थापक रौनक जैन ने किया। कार्यक्रम के अंत में पैरा लीगल वालेंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रशिक्षणार्थियों में हुनर के साथ-साथ आपदा के समय सजगता, आत्मविश्वास, सुरक्षा एवं मानव जीवन की रक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। “हुनर से होगा देश का नवनिर्माण, और जागरूकता से सुरक्षित होगा समाज।”

Check Also

त्रिमूर्ति कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के संचालन की लापरवाही सामने आई दुर्घटना के संबंध में ज्ञापन। -2.495 किलोग्राम MD ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, 02.70 करोड़ का मशरूका बरामद-शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यावाही-जिले में विभिन्न कार्यालयों में हुई जनसुनवाई अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं-खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को-त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की जा रही सघन जांच

🔊 Listen to this रतलाम त्रिमूर्ति कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के संचालन की लापरवाही सामने …