रतलाम
कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त विकास मंडलोई के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 5 सितंबर को जावरा एवं आलोट क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार, एस.एन. सिंगनाथ एवं मनोहर खरे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जावरा ‘ब’ एवं आलोट ‘अ’ वृत्त के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम आक्यादेह में आरोपी बद्रीलाल पिता सुखराम की दुकान से 45 पाव प्लेन मदिरा एवं 10 पाव मसाला मदिरा जब्त की गई। इसी प्रकार ग्राम बागुनिया में आरोपी प्रदुम पिता नेपाल सिंह के घर से 14 माउंट बीयर केन, 12 पाव प्लेन एवं 15 पाव मसाला मदिरा तथा ग्राम आलोट में आरोपी मांगीलाल उर्फ टायसन पिता वर्दीचंद के घर से 20 पाव मसाला मदिरा जब्त की गई।

आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में कुल तीन प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं। जब्त मदिरा का कुल अनुमानित मूल्य 10 हजार 580 रुपए है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सचिन भास्करे, पुष्पराज सिंह चौहान, श्री अभिषेक वाईकर, अर्पित पाण्डे एवं श्री संतोष मंडलोई सहित मुख्य आरक्षक रामचरण पंवार, प्रहलाद सिंह राठौर, बनसिंह अहरे, ममता निनामा, भावना खोड़े, विक्टोरिया बोरासी तथा आरक्षक पुष्पा मीणा, मनोज वर्षी एवं वरुण चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।
रतलाम
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उनि. रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण – चौकी ढोढर पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति एक ईको कार क्रमांक MP09AX7430 में अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर जा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए सर्किट हाउस के सामने, महू-नीमच फोरलेन रोड, ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध ईको कार को रोका गया। वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसमें से 100 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त ईको कार को विधिवत जब्त कर मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. फारूख पिता शबदर खाँ मेवाती, उम्र 33 वर्ष, निवासी बामन्दा, थाना बलकवाड़ा, जिला खरगोन।
2. अरबाज पिता कलीम खान पठान, उम्र 26 वर्ष, निवासी अग्रवाल कॉलोनी, राऊ, जिला इंदौर।
3. साहिल पिता फारूख शेख, उम्र 25 वर्ष, निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, चोइथराम मंडी, इंदौर।
4. इमरान पिता शकील मंसुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी हॉस्पिटल चौक, अंजड़, थाना अंजड़, जिला बड़वानी।
5. शाहरूख पिता शौकत रशीद मंसुरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी फुटला तालाब, अंजड़, थाना अंजड़, जिला बड़वानी।
जब्त मशरूका–
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से—
▪️ 100 ग्राम एम.डी. ड्रग्स — अनुमानित कीमत ₹10 लाख
▪️ ईको कार क्रमांक MP09AX7430 — अनुमानित कीमत ₹5 लाख
कुल जब्त मशरूका — ₹15 लाख
एम.डी. ड्रग्स के स्रोत एवं सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी–
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका–
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उनि. रघुवीर जोशी, उनि. राजेश मालवीय, सउनि. अशोक चौहान, प्र.आर. सुधीरसिंह राठौर, प्र.आर. हर्षसिंह, प्र.आर. राधेश्याम, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह जगावत, आर. शोभाराम शर्मा, आर. 858 रविन्द्रसिंह एवं आर. अनिल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम
चोरी में प्रयुक्त टेम्पो भी जब्त पिछले 15 दिनों में बांगरोद चौकी ने 02 नकबजनी एवं 01 केबल चोरी का किया खुलासा, रतलाम जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं लंबित चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामद करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी नामली के नेतृत्व में पुलिस चौकी बांगरोद की टीम ने खेत पर बने मकान में ताला तोड़कर की गई सोयाबीन चोरी की घटना का 03 दिन में खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चोरी गई 07 बोरी सोयाबीन तथा घटना में प्रयुक्त टेम्पो भी बरामद कर लिया गया है। दिनांक 02.09.2026 को फरियादी भरत पिता रामलाल धाकड़, निवासी बांगरोद द्वारा थाना नामली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26-27.08.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके खेत पर बने मकान का ताला तोड़कर अंदर रखी 07 बोरी सोयाबीन चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 380/2026, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चोरी गए मशरूका एवं आरोपियों की पतारसी हेतु उप निरीक्षक वीडी जोशी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार संदिग्धों की तलाश एवं पतारसी करते हुए आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपी—
1. सुखराम पिता दोलजी झोड़िया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम झोली बिंटी, बाजना
2. सतीश पिता शान्तु भाभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी चपलीखेड़ा, बाजना
पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर आरोपियों से चोरी गई 07 बोरी सोयाबीन तथा घटना में प्रयुक्त टेम्पो क्रमांक MP-43-K-3228 बरामद किया गया है।
प्रकरण मे फरार आरोपी—
1. बालू निनामा
2. जीवन निनामा, निवासी घोड़ाखेड़ा
वर्तमान में फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश एवं तलाश की जा रही है।
पिछले 15 दिनों में बांगरोद चौकी की लगातार प्रभावी कार्रवाई–
पुलिस चौकी बांगरोद द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पिछले 15 दिनों में चौकी बांगरोद पुलिस द्वारा 02 नकबजनी एवं 01 केबल चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी में सफलता प्राप्त की गई है।
सराहनीय भूमिका–
उक्त प्रकरण में चोरी गए मशरूका की पतारसी, आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं बरामदगी में उप निरीक्षक वीडी जोशी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश गणावा, आरक्षक मनीष पाटीदार एवं सैनिक शिवेन्द्र सिंह, पुलिस चौकी बांगरोद की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए मशरूका की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रतलाम
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा के विजेताओं को पुरूस्कृत करेगा चेतन्य काश्यप फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर की ऑन लाइन परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन 6 सितम्बर, रविवार को होगा। इस ऑनलाइन परीक्षा में रतलाम के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थी सहभागिता करेंगे। परीक्षा प्रातः 5ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक होगी। इसमें परीक्षार्थी को 20 मिनट में 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पुरूस्कृत किया जाएगा। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर क्रीड़ा भारती द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जन सामान्य में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष क्रीडा ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थी घर पर अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से अपने परिवारजनों के साथ सामूहिक रूप से क्रीड़ा भारती की वेबसाइड लिंक https://kreedabharatikgp.org पर अपने मोबाईल पर टेक्सट मैसेज के माध्यम से प्राप्त आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए का एक, द्वितीय 50-50 हजार रुपए के दो और तृतीय 25-25 हजार के छः पुरस्कार रखे गए है। इसके अतिरिक्त चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार के कुल ग्यारह विजेताओं को मिलेंगे।
Bharat24x7News Online: Latest News