Breaking News

लाडली बहना योजना से दीपावली का पर्व धूमधाम से मनेगा – चेतन्य काश्यप देखिए पुरी खबर,

रतलाम,

07/Nov/2023,
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की सोमवार शाम चार अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। ये सभाएं डोसी गांव मल्टी, डोसी गांव माताजी चौक, होमगार्ड कॉलोनी और मंगलम सिटी गेट पर हुई। इन सभाओं को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। सभा स्थल पर क्षेत्रीय पार्षद एवं रहवासियों द्वारा श्री काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा का स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी लाडली बहनों के लिए योजना प्रारंभ कर अनुपम सौगात दी है। इस योजना से महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई है और इस बार दीपावली का पर्व भी धूमधाम से मनाएगी। रतलाम में मेगा इंडस्ट्रियल पार्क से रतलाम देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कई परिवारों को पक्के आवास मिल चुके हैं। प्रताप नगर अंडर ब्रिज की मांग बजट में स्वीकृत हो गई है। इसका नक्शा बनकर पास होते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के रहवासियों को बहुत सुविधा होगी। विकास कार्यों के लिए हम सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मामाजी के नाम से लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री सिंह बहनों का बहुत ख्याल रखते है। लाड़ली लक्ष्मी के बाद लाड़ली बहना योजना इसका प्रमाण है। शहर के विकास को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल बहुत सजग हैं। विधानसभा चुनाव में विकास कार्य करने वाली भाजपा सरकार के पक्ष में मतदान करें। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी रतलाम आए थे और उन्होंने सभी को राम-राम कहा है। एक साल में भाजपा की परिषद ने नगर में 250 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है। कई काम शुरू हो गए है, तो कुछ बाकी है। प्रधानमंत्रीजी ने मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उसके लिए प्रधानमंत्रीजी और मुख्यमंत्रीजी को आभार देता हूं। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, क्षेत्रीय पार्षद परमानंद योगी, रामू डाबी, वार्ड संयोजक राधेश्याम मारू, दिनेश पटेल, राकेश परमार, रवि जोहरी, मंसूर जमादार, योगेश कैथवास आदि उपस्थित रहे।

Check Also

श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश रथ यात्रा का गुलाब चक्कर से हुआ शुभारंभ-अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कलेक्टर ने की प्रभावी कार्यवाही 03 प्रकरणों में 4,72,200 रुपए किए वसूल-खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त,-आपत्तिजनक मोबाइल चैट मामले में शिक्षक निलंबित-अन्तरराज्यीय दो शातिर चोरों के कब्जे से स्टेशन रोड़ पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की-पुलिस ने हत्या का 10 घंटे में पर्दाफाश किया 05 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस द्वारा चोरी गई स्कुटी को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता

🔊 Listen to this रतलाम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा अवैध खनिज उत्खनन …