Breaking News

गांव शहर चलो अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित,

रतलाम,

03/Feb/2024,

भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की प्रवासी गाँव, शहर चलो अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने करणीय कार्य को बतलाया। बैठक में मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा ने संगठन एप, मोदी एप की जानकारी दी और आगामी 9 से 11 फरवरी तक प्रत्येक बुथ पर प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जा कर फ़ीडबैक लेने की बात कही। बैठक में मंचासीन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निमिष व्यास, कार्यशाला संयोजक भूपेंद्र कावड़िया, सह संयोजक नितेश सोनी उपस्थित रहे। उक्त बैठक समस्त प्रवासी कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, महिला शक्ति की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। संचालन मंडल महामंत्री राकेश परमार ने किया एवं आभार नितेश सोनी ने माना।

 

Check Also

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रतलाम पुलिस की एडवाइजरी फर्जी वेबसाइट/बुकिंग से बचें, कलेक्टर सिंह ने पर्यवेक्षक को निलंबित किया जिला समन्वयक को सेवा समाप्ति का नोटिस, कलेक्टर ने तहसील कार्यालय जावरा का निरीक्षण किया, ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश,

🔊 Listen to this रतलाम  पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त …